Sunday, 25 October 2026

24 साल बाद सोहेल खान संग शादी तोड़ने पर सीमा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हर दिन सलमान के कमरे में परेशान…

24 साल बाद सोहेल खान संग शादी तोड़ने पर सीमा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हर दिन सलमान के कमरे में परेशान...

24 साल बाद जब एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह अलग हुए थे तो फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। 1998 में दोनों ने शादी की थी और 24 साल बाद दोनों ने अपनी राहे अलग कर ली। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बिखेरकर आखिर क्योंकि तलाक लेने का फैसला लिया। इन सबके बीच सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने तलाक की बात खुलकर रखी। उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से दोनों ने तलाक लिया था।

सीमा सजदेह और सोहेल खान को लेकर कभी ऐसा नहीं लगा था कि वो दोनों तलाक ले सकते हैं। सभी लोगों को ये जानने की इच्छा थी कि आखिर दोनों ने तलाक क्यों लिया। इन सबके बीच सीमा सजदेह ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने तलाक वाली बात पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी बात में कहा, अगर मुझे इस बात को लेकर सोच में डूबना होता, तो मैं कर ही लेती। ये बहुत डार्क जगह है जिसमें आप आराम से खो सकते हैं, पर मैंने दूसरी तरफ रहना सही समझा। यही चीज मुझे जिंदगी में आगे बढ़ाती है।

इसके अलावा सीमा सजदेह ने आगे अपनी बात में कहा,’ बच्चे, फैमिली मेंबर्स, भाई और बहन कोई भी आपको ऐसे नहीं देख पायेगा। बहन या बेटी को इस तरह नहीं देख सकते। इसलिये आप लगातार उस इंसान के लिये परेशान रहते हैं। यही वजह है कि मैंने जिंदगी को पॉजिटिव नजरिये से देखना शुरू कर दिया है। मैंने अपने पास से सारी निगेटिविटी हटा दी है।

वहीं, सीमा ने बात खत्म करते हुए कहा,’ अब मैं अपनी लाइफ में उस मुकाम पर पहुंच गई हूं, जहां मुझे किसी चीज की परवाह नहीं है। लोगों को पता है कि सीमा कौन हैं। उनका परिवार कौन है। मेरे पेरेंट्स, बच्चे, भाई-बहन और आस-पास मौजूद लोग जानते हैं कि वो कौन हैं। मैं अपने साथ सच्ची रहने वाली हूं। मेरे पास जीरो फिल्टर है।’

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।