Wednesday, 11 November 2026

पहले मौसी करीना कपूर के बर्थडे पर छोटी ड्रेस में चुराई लाइमलाइट, फिर मां करिश्मा के साथ यूं नजर आई समायरा

पहले मौसी करीना कपूर के बर्थडे पर छोटी ड्रेस में चुराई लाइमलाइट, फिर मां करिश्मा के साथ यूं नजर आई समायरा

करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे जितने तब हुआ करते थे, उतने ही अब भी होते हैं। 40 प्लस उम्र की ये अदाकारा जब तैयार होकर निकलती है, तो उन्हें देख जवान लड़कियों तक को रश्क हो जाता है। यही बात उनकी छोटी बहन करीना कपूर के लिए भी कही जा सकती है। बीटाउन की सबसे ग्लैमरस बालाओं में शामिल ये हसीना भी अपने लुक्स से सबको क्लीन बोल्ड कर देती है। हालांकि, इस बार जब बेबो की बर्थडे पार्टी हुई, तो उनकी भांजी और करिश्मा कपूर की लाडली समायरा कपूर की बस एक झलक ही बीटाउन एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ गई। इसके बाद फिल्मी परिवार की इस लाडली को एक बार फिर फैशनेबल क्लोद्स में स्पॉट किया गया।

समायरा को हाल ही में अपनी मॉम करिश्मा कपूर और छोटे भाई के साथ मुंबई के एक नामी रेस्ट्रॉन्ट में डिनर इंजॉय करते देखा गया। ये लविंग फैमिली जब वहां से बाहर निकल रही थी, तब उन्हें पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान लोलो तो हमेशा की तरह ही एलिगेंट एंड फैशनेबल लग रही थीं, लेकिन उनकी बेटी उनसे भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आई।

समायरा ने अपने लुक को कूल एंड कम्फी रखा था। उन्होंने ब्लू कलर की फ्लेयर्ड जींस पहनी थी, जिसमें ऊपर हाई राइज वेस्टलाइन थी। हमेशा फैशनेबल दिखने वाली समायरा ने इसके साथ ब्लैक कलर का टैंक टॉप मैच किया था। इसमें हॉल्टर शेप की ब्रॉड स्ट्रैप्स के साथ लो-कट नेकलाइन थी। वहीं नीचे का पोर्शन क्रॉप्ड लेंथ का था।

इस स्टारकिड ने अपने लुक को वाइट स्नीकर्स, ब्लैक फ्रेम स्पेक्स और फंकी एक्ससरीज के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लेयर्ड कट हेयर को खुला रखा था। इस लुक में समायरा अपनी नैचरल और अपीलिंग ब्यूटी को फ्लॉन्ट करती दिखी। वहीं उनका फिट फिगर भी इंस्पायरिंग लगा। ये लुक ऐसा था, जो दूसरों को भी स्टाइल गोल्स दे जाए।

वैसे समायरा के अपनी मौसी करीना कपूर के बर्थडे लुक की बात करें, तो इस पार्टी में करिश्मा कपूर की बेटी ने फिगर फ्लॉन्टिंग ड्रेस पहनी थी। इस लिटिल ब्लैक ड्रेस में लो-कट नेकलाइन और हॉल्टर शेप्ड स्ट्रैप्स थीं। ये ऐसा लुक था जो एक ओर गर्ली था, तो वहीं दूसरी ओर बेहद ग्लैमरस और अट्रैक्टिव था। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@sanjaykapoor)

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।