Saloni Daini: ‘गंगूबाई’ याद है आपको? 22 किलो वजन घटाकर इतनी अलग दिखने लगीं है एक्ट्रेस, गजब है ट्रांसफॉर्मेशन

images 2022 11 13T123758.796

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित ‘गंगूबाई’ याद है आपको? वही जो ‘कॉमेडी सर्कस’ में आया करती थी। जिसने ‘गंगूबाई’ के अलावा ‘शकील’, ‘टुक-टुक’ जैसे क्यूट वर्जन का भी रोल प्ले किया और रातोंरात सुर्खियों में आ गई। हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी की। अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से सलोनी ने छोटी सी उम्र में सबका दिल जीत लिया था। अब यह छोटी बच्ची बहुत बड़ी हो गई है और आजकल अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है।

सोशल मीडिया पर सलोनी की लेटेस्ट फोटोज कमाल की हैं। टीवी पर दिखने वाली छोटी सी बच्ची अब इतनी सुंदर हो गई है, कि उनका ट्रांसफॉरमेशन देखने लायक है। सलोनी दैनी ने ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने और खुद को फिट रखने के लिए अपनी हेल्थ पर खूब मेहनत की है।

सलोनी फिटनेस एंथुसिएस्ट हैं। हेल्थ को मेंटेन करने के लिए वह जिम जाती हैं और हेल्दी खाना खाती हैं। यही कारण है कि लेटेस्ट फोटोज में सलोनी का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन अद्भुत दिख रहा है। आठ महीनों में सलोनी ने 22 किलो वजन कम किया है। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलोनी ने बताया कि पहले लोग उन्हें बॉडी शेम किया करते थे। कोई कहता था कितना खाओगी फट जाओगी, तो कोई उन्हें मोटी है कहकर चिढ़ाता था। सलोनी भी इन कमेंट्स को पढ़कर मायूस हो जाया करती थीं। लेकिन उन्होंने खुद पर काम किया। सलोनी जो पहले 80 किलो की हुआ करती थीं, उन्होंने 22 किलो वजन घटाया है।

सलोनी ने सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। वायरल तस्वीर में सतीश कौशिक किसी बाबा के भेष में दिख रहे हैं, जैसे वह किसी फिल्म के कैरेक्टर के लिए इस तरह तैयार हुए हों। इस फोटो को शेयर करते हुए सलोनी ने यह जानकारी भी दी इस लेजेंड के साथ कुछ नया आने वाला है। सलोनी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंसा एक्साइटेड हैं।