कटरीना से दूरी बनाकर अब सलमान खान ने पकड़ा सामंथा का हाथ, जमकर करेंगे रोमांस

images 2022 10 09T202707.510

मुंबई, 22 जूनः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की मौत के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई हैं। हालांकि सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। सलमान खान के फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ समय से सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ को लेकर व्यस्त हैं। इसी बीच उनकी सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लेकर भी नई खबर आ रही हैं। दरअसल इस सीक्वल को लेकर सालों पहले चर्चा शुरू हुई थी और उसके बाद सलमान खान-बोनी कपूर के बीच हुई अनबन के चलते यह फिल्म बंद हो गई थी। अब खबर है कि फिल्ममेकर्स साल 2005 में आई फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल बनाने के लिए तैयार हैं।

सलमान और सामंथा करेंगे रोमांस

आपको बता दें कि इस कॉमेडी ड्रामा में सलमान खान तो होंगे ही साथ ही एक नई हीरोइन की एंट्री भी होगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में सलमान खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकती हैं।

सामंथा के लिए फिल्म मेकर्स हैं बेताब

‘नो एंट्री’ के सीक्वल के साथ सामंथा रुथ प्रभु का नाम जुड़ने लगा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो बड़े पर्दे पर सामंथा सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब हैं।

एकसाथ कई हीरोइनें आएंगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में आपको एकसाथ कई हीरोइनें नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर्स ने इंडस्ट्री की कई हीरोइनों को इस फिल्म के लिए अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। बॉलीवुड लाइफ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ‘नो एंट्री 2’ में साउथ की कई हसीनाएं भी साथ नजर आ सकती हैं।

साउथ की कई हीरोइनों की होगी एंट्री

जानकारी के अनुसार फिल्ममेकर्स अब तक सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया से इस फिल्म को लेकर बात कर चुके हैं। अब देखना ये है कि कौन-कौन इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार होता है।