images 2022 12 31T015324.347

खेल जगत के जाने-माने खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल करियर में एक से बढ़कर एक मैच खेले हैं। साथ ही उन्होंने कई मैचेज़ में भारत को विजय दिलाई। अपने बेहतरीन गेम प्ले के चलते उन्होंने क्रिकेट के भगवान का टाइटल भी पा लिया। उनके फील्ड पर उतरते ही विरोधी टीम के पसीने छूट जाते थे। उन्होंने अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों को धूल चटाई है। लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। अब सचिन स्टेडियम में केवल मैच देखने के लिए ही आते हैं। फैंस उन्हें आज भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं। आए दिन कभी उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी उनकी वीडियोज़। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी बेटी सारा तेंदुलकर हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस सारा की पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक स्टोरी काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

अगर बात करें सारा की स्टोरी की तो बीते दिन उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें एक लड़के की जरुरत है। जिसके लिए वो उसे मुंह मांगी कीमत देंगी। बता दें कि सारा ने लिखा था कि उन्हें एक फोटोग्राफर और सीनेमेटोग्राफर लड़के की जरुरत है। जिसको वो अच्छा अमाउंट भी पे करेंगी। साथ ही उसके खाने-पीने और रहने का इंतजाम करेंगी। जिसके चलते उनकी ये स्टोरी काफी ज्यादा वायरल हो रही है। साथ ही यूज़र्स उनकी स्टोरी पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों उनके बारे में एक खबर वायरल हुई थी। जिसमें बोला जा रहा था कि एक विदेशी क्रिकेटर देवल्ड ब्रेविस को उनसे प्यार हो गया है। लेकिन सारा किसी और से प्यार करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा- भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से प्यार करती हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है। सारा और शुभमन को एक साथ कई बार स्पॉट भी किया गया है।