कपिल शर्मा शो में रुबीना दिलैक की बेस्टफ्रेंड की एंट्री, बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा

कपिल शर्मा के शो का नया सीजन एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है। चैनल ने एक प्रोमो जारी कर दिया है जिसके मुताबिक ये शो 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार रात 9.30 से प्रसारित होगा। द कपिल शर्मा शो का जो नया टीजर शेयर किया गया है। उसमें चंदन, सुमोना चक्रवर्ती और कीकू शारदा जैसे कैरेक्टर मौजूद हैं लेकिन कुछ नए चेहरे आए हैं। जैसे गैरव दुबे, सिद्धार्थ और सृष्टि रोड। सृष्टि पर टीजर में काफी फोकस भी था। आइए आपको बताते हैं कि सृष्टि आखिर कौन हैं जिनसे कपिल बीमार होने के बाद भी फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।

सृष्टि टीवी एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने बैरी पिया, इश्कबाज और छोटी बहू जैसे सीरियल्स में काम किया है। एक्ट्रेस जब बिग बॉस 12 में आई थीं, तबसे वो ज्यादा सुर्खियों में आईं। उनकी रोहित सुचांती के साथ काफी कैमेस्ट्री जमी थी लेकिन जब दोनों बाहर आए दो दोनों का प्यार खत्म हो गया। वैसे भी उन्होंने सबके सामने यही कहा कि दोनों दोस्त हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के साथ ब्रेकअप कर लिया था। मनीष ने कहा कि उन्हें नहीं समझ आया कि एक्ट्रेस इतनी क्यों बदल गईं। वहीं सृष्टि का कहना था कि वो अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। सृष्टि रुबीना दिलैक की बेस्ट फ्रेंड मानी जाती हैं।

खैर, फिलहाल तो टीजर में सृष्टि को देखकर फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। देखना होगा कि सृष्टि कपिल के शो में क्या कमाल दिखाती हैं। कपिल शर्मा शो की बात करें तो इस पर कई पुराने चेहरे आपको नजर नहीं आएंगी। शो में इस बार कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म किया और कहा कि कुछ एग्रीमेंट ईशू है। कपिल शर्मा शो में इस बार भारती सिर्फ कभी कभी नजर आएंगे। क्योंकि वो एक दूसरा रिएलिटी शो होस्ट करेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि उनका अब एक छोटा बच्चा भी है जिसके लिए उन्हें टाइम निकालना है।