images 2023 04 30T221125.741

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की फील्ड पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले हिटमैन के दिल में रितिका बसती हैं। रोहित और रितिका की लव स्टोरी किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं है। रोहित ने छह साल तक डेट करने के बाद रितिका को शादी के लिए स्पेशल अंदाज में प्रपोज किया था।

images 2023 04 30T220824.930

कैसी हुई रोहित और रितिका की मुलाकात

रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर थीं और उसी दौरान एक एड शूट में उनकी मुलाकात हिटमैन से हुई थी। शुरुआत में रितिका को रोहित में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन लगातार मिलते रहने पर दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। बता दें कि रितिका युवराज की चचेरी बहन भी लगती हैं और युवी ने रोहित को रितिका से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।

images 2023 04 30T220749.248

खास अंदाज में किया रोहित ने रितिका को प्रपोज

रोहित शर्मा ने रितिका को छह साल तक डेट करने के बाद खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित और रितिका ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा और किसी को भी भनक नहीं लगने दी। साल 2015 में आईपीएल के दौरान रितिका लाइमलाइट में आईं और उसकी बाद उनका नाम रोहित के साथ जोड़ा जाने लगा। रोहित ने इसके बाद रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया।

images 2023 04 30T220530.113

रोहित रितिका को किसी रेस्तरां या फिर विदेशी टूर पर नहीं गए, बल्कि उन्होंने रितिका को प्रपोज करने के लिए उस जगह को चुना जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और उन्होंने घुटने के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया। रोहित के इस प्रपोजल का रितिका को कोई भी अंदाजा नहीं था। हालांकि, उन्होंने रोहित को हां में जवाब दिया।

images 2023 04 30T220458.222

रोहित शर्मा और रितिका 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी। रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। बता दें कि रोहित और रितिका की शादी को स्पेशल बनाने के लिए अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की थी। रोहित और रितिका की एक बेटी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ।