images 2022 12 08T224355.179

साल 2020 में आई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं। सुशांत सिंह राजपूत निधन के केस में ड्रग्स एंगल को लेकर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किल भरे दौर से गुजरना पड़ा था। उन्हें और उनके भाई को इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में कुछ वक्त तक जेल में समय बिताना पड़ा था। हालांकि कुछ दिनों बाद वह बाहर आ गई थीं। अब अदाकारा से जुड़ी एक बेहतरीन खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद एक्ट्रेस की लाइफ में प्यार लौट आया है।

जी हां एक मीडिया रिपोर्ट में जावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक शख्स ने एंट्री ली है, जिससे वह बेइंतहा प्यार करती हैं। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के एक्स बंटी सजदेह हैं।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं, जो सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कपल के एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि रिया और बंटी साथ हैं और खुश हैं। पिछले कुछ वर्षों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उनका कंधा और सपोर्ट सिस्टम बनकर रहे हैं।

सूत्र ने ये भी बताया कि जब चीजें खराब हो रही थीं तब वह अभिनेत्री के साथ थे। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती, बंटी सजदेह की क्लाइंट रही हैं और इसी वजह से जब सुशांत सिंह राजपूत के केस के दौरान रिया से पूछताछ हो रही थी तब बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन दिनों दोनों साथ दिखे थे। बता दें कि बंटी स्पोर्ट्स और मनोरंजन जगत में बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक हैं और बंटी सजदेह एक समय पर सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड थे।

सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मौत हो गई थी। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। सुशांत की मौत के बाद एक्टर के पिता ने पुलिस में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने रिया पर सुशांत राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- बिग बॉस 16 में होगी मास्टर माइंड विकास गुप्ता की एंट्री!