images 2022 10 11T013754.988

मित्रों आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के संबंध में बात करने जा रहे है जिनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अब आप लोग समझ ही गये होगें कि आखिर किस अभिनेत्री की बात की जा रही है। जी हां आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जो कि पहले के दशक में अच्‍छा अभिनय कर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही छवि बना ली है। इस बॉलीवुड अभिनेत्री की लाइफ बेहद हैपनिंग रही है। आपको बता दें कि रेखा का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा पर रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच सका। वहीं शादी भी हुई तो पति से सालभर के अंदर ही तलाक हो गया। फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही रेखा की निजी ज़िंदगी चर्चा में आ गई थी। वहीं एक बार फिर इनके संबंध में एक ऐसी खबर सुनने में आ रही है जिसे सुन आप लोग भी सोच में पड़ जायेगे

दरअसल बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रेखा अपने समय की सबसे उम्दा कलाकारों में से एक रही हैं। उन्हें किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। उनका तो नाम ही काफी है। क्योंकि उनके जैसा इंडस्ट्री में शायद ही कोई होगा। वो आंखे, वो आवाज, वो नज़ाकत, वो अदाएं,,, मतलब सिर से पांव तक एकदम सिल्क और बनारसी साड़ी में लिपटी हुई रेखा से मानो किसी की नजरें ही न हटती हों। बला की खूबसूरत इस ऐक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ तो खूब जगमग रही। लेकिन पर्नसल लाइफ उसके उलट रही। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ झेला। एक समय ऐसा भी आया था जब उनका नाम उनकी ही पर्सनल सेक्रेटरी फरजाना के साथ जोड़ा गया था। कहा गया कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि इस बात का भी उन्होंने जवाब दिया था। आज हम अपने स्पेशल सेग्मेंट में इसी पूरे मुद्दे पर बात करेंगे। साथ ही अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद मेहरा से अफेयर और मुकेश से शादी के बारे में भी बताएंगे। बता दें कि 16 साल की उम्र में ही रेखा ने तमिल फिल्म ‘रंगुला रतलाम’ में अभिनय किया और फिर वह कन्नड़ फिल्म में बतौर लीड ऐक्ट्रेस काम करने लगीं। इसके बाद 1969 में रेखा ने ‘अनजाना सफर’ से बॉलिवुड में एंट्री की और बिश्वजीत चटर्जी के 5 मिनट चले जबरन किसिंग सीन से सुर्खियों में आ गईं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री रेखा जैसी अदाकारा का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा। इसमें सदी के महानायक बिग बी का नाम भी शामिल था। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर हुई थी। यहां इनकी न जान-पहचान बढ़ी। दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया। यह दोनों तो करीब आने लगे। कहा जाता है कि दोनों एक दोस्त के घर पर मिलने लगे थे। इसके बाद जब इनकी फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ आई तो इनके रिलेशनशिप का खबर मीडिया को लग गई। तरह-तरह की बातें होने लगी। एक अफवाह भी उड़ गई थी कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इतना ही नहीं, जब रेखा, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में मंगलसूत्र और सिंदूर में पहुंची तो बवाल मच गया। शादी की पूरी लाइमलाइट रेखा लूट ले गईं।

सभी कैमरे रेखा के पीछे। बाद में ऐक्ट्रेस ने बताया था कि वह सीधे शूट से आई थी और मेकअप उतारना भूल गई थीं, पर जब अमिताभ की जया से शादी हुई, तो रेखा की ये लव स्टोरी अधूरी रह गई। रेखा का नाम बॉलिवुड ऐक्टर विनोद मेहरा से भी जुड़ा था। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। इनकी दोस्ती प्यार में कब बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन बाद में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। खबरों की मानें तो विनोद मेहरा की मां को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। दरअसल, दोनों का एक समय ऐसा था कि अकेले थे। इन्होंने अपना रिश्ता आगे बढ़ाने का फैसला किया। खबरो की माने तो विनोद मेहरा ने रेखा से सीक्रेट शादी की थी। और जब वह शादी के बाद उनको घर ले गए। तो वहां उनकी मां उन्हें देखकर नाराज हो गई थीं। इतना ही नहीं कहा ये भी जाता है कि ऐक्टर की मां ने रेखा को घर के अंदर नहीं आने दिया था और उनको मारने के लिए सैंडल भी उठा ली थी। इसके बाद रेखा ने सारे रिश्ते तोड़कर वहां से चली गई थीं।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अमिताभ बच्चन और विनोद मेहरा के बाद रेखा ने दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। वह दोनों मशहूर डिजाइनर बीमा रमानी के कॉमन फ्रेंड थे। इन्हीं के जरिए इनकी मुलाकात हुई थी। 4 मार्च 1990 को शादी हुई लेकिन दोनों अलग-अलग शहरों में रहते। मुकेश दिल्ली में तो रेखा मुंबई में। लेकिन वह अक्सर मिलने के लिए दिल्ली जाया करती थीं। एक समय ऐसा आया जब रेखा ने अपने ही पति से दूरी बनानी शुरू कर दी। कहा जाता है कि मुकेश को रेखा का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था।

वह नहीं चाहते थे कि ऐक्ट्रेस ऐसा करें। और रेखा अपना करियर खत्म करना नहीं चाहती थीं। इतना ही नहीं मुकेश का अच्छा खासा बिजनेस भी शादी के बाद घाटे में जा रहा था। ऐसे में दोनों खुश नहीं बल्कि दुखी रहने लगे। फिर डाइवोर्स भी फाइल कर दिया। वहीं, मुकेश इन सब तनाव को बर्दाश्त न कर सके और उन्होंने सुसाइड कर लिया। रेखा की पर्सनल लाइफ बहुत की डामाडोल और विवादित रही। मुकेश अग्रवाल के जाने के बाद रेखा अपनी पर्सनल फीमेल सेक्रेटरी फरजाना के साथ रहने लगीं। वह रेखा के साथ साए की तरह रहने लगीं।

दरअसल, रेखा और फरजाना की मुलाकात एक फिल्म ‘सिलसिला’ के सेट पर हुई थी। उस वक्त फरजाना रेखा की मेकअप टीम का हिस्सा थीं। वह रेखा का हेयर ड्रेस का काम करती थीं। यहीं से इनकी मुलाकात अच्छी दोस्ती में बदल गई। और ऐक्ट्रेस ने उनको बतौर सेक्रेटरी अपॉनइंट कर लिया। 1986 से अब तक वह उनके साथ हैं। रेखा की लाइफ में इनका महत्व इतना बढ़ गया था कि उनकी परमिशन के बगैर कोई भी रेखा से मिल तक नहीं सकता। फरजाना अकसर फॉर्मल्स में नजर आती हैं।

उनकी बाल भी छोटे ही हैं। बॉयकट हेयर स्टाइल ही रखती हैं। रेखा हर इवेंट हर पार्टी यहां तक की संसद परिसर में भी फरजाना के साथ देखी जा चुकी हैं। आपको बता दें कि एक बार रेखा की जेठानी और मुकेश अग्रवाल की भाभी ने फरजाना और रेखा के रिश्ते को लेकर बहुत बड़ी बात कही थी। उनके मुताबिक, ‘रेखा और फरजाना के बीच कुछ अलग ही चल रहा था। दोस्त होना या बहन होना बहुत अलग होता है, लेकिन रेखा और फरजाना का व्यवहार वैसा नहीं था।

रेखा और फरजाना के बीच ऐसा रिश्ता था जैसा किसी पति पत्नी का होता है, मैंने अपनी आंखो से ये सब देखा है।’ इतना ही नहीं रेखा की जेठानी ने तो ये तक कहा था कि अगर रेखा मुकेश से नहीं मिली होती तो मुकेश आज जिंदा होते।’ खैर, इस तरह की अफवाहों पर रेखा ने कहा था कि हमारे बारे में जो कुछ फैलाया जा रहा है वो बीमार सोच की पैदाइश है। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्‍ट न्‍यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।