maxresdefault

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी का सच

बॉलीवुड के सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अपनी पहली शादी टूटने के बाद बादशाह का नाम लंबे समय से पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जोड़ा जा रहा है।

images 2023 04 04T120340.854

कुछ समय से खबरें आ रही थी कि सिंगर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट तो यह भी है कि दोनों इसी महीने ब्याह रचाकर ऑफिशियली तौर पर हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं।

images 2023 04 04T120124.071

मगर इन सभी खबरों को सिंगर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये सब अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी किया है और हाथ जोड़कर एक अपील भी की है।

images 2023 04 04T120408.464

 

रैपर बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टारी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि डियर मीडिया, मैं आपकी इज्जत करता हं लेकिन यह बहुत गलत है। मैं शादी नहीं कर रहा हूं। जो कोई भी आपको यह बकवास खिला रहा है, उसे बेहतर मसाला खोजने की जरूरत है। इस प्रकार से बादशाह ने अपनी शादी की अफवाहों का खंडन करते हुए उसे सिरे से खारिज कर दिया है।

images 2023 04 04T120322.735

बता दें कि बादशाह और ईशा को अक्सर साथ में देखा जाता है। बीते दिन खबर आई थी कि बादशाह और ईशा इस महीने नॉर्थ इंडिया के गुरुद्धारे में शादी के सात फेरे ले सकते हैं, और दोनों ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। इस खबर पर सिंगर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

images 2023 04 04T120506.712

पहली शादी में हो गया तलाक 

गौरतलब है कि बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था। सिंगर ने खुद इसका खुलासा किया था। हालांकि साल 2019 में वाइफ संग अलग होने की खबरें भी सामने आई थी। बादशाह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका अगला एल्बम है ‘सब गजब’ इसमें वो इलियाना डिक्रूज के साथ कोलैबोरेट करेंगे, जो 12 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।