images 2022 12 13T110115.427

फिल्मी दुनिया में जद्दोजहद कर अपने लिए जगह बनाने की कोशिश करने वाले अर्जुन कपूर उन स्टार्स में से एक हैं जो फिल्मों से ज़्यादा अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका की लव लाइफ अक्सर लोगों के लिए एक चर्चा का विषय रहता है। हालांकि अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के लवर बॉय माने जाने वाले रणबीर कपूर का एक किस्सा सुनाया था, जिसके बारे में तब तक कम ही लोग जानते थे।

दरअसल अर्जुन कपूर जब एक चैट शो का हिस्सा बने तो उनसे होस्ट ने एक सवाल किया था जिसके जवाब में उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया। उनसे सवाल पूछा गया था कि कभी भी उन्हें रिलेशनशिप एडवाई लेनी हो तो वे किससे लेंगे रणवीर सिंह या वरुण धवन। इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा था कि रणवीर सिंह, रणबीर पागल हो गए हो क्या।

इसके बार अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप एडवाई को ले कर रणबीर कपूर ने जो एक बार जो एडवाई दी और उसके क्या परिणाम निकले यह पूरा घटनाक्रम सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार मैंने रिलेशनशिप को ले कर रणबीर कपूर से सलाह ले ली थी। इसका यह असर यह हुआ कि अगले ही दिन उस लड़की से मेरा ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर ने सबूत देते हुए कहा कि किसी भी बॉलीवुड एक्टर से रिलेशनशिप एडवाईल लेना एक दम बेकार है।

उन्होंने यह पूरा वाकिया सुनाते हुए कहा – मैं और रणबीर बालकनी में खड़े थे। रणबीर ने अंधेरे की देखते हुए कहा ‘अगर तू खुश नहीं है, तो जाने दे।’ वो पल इम्तिहाज अली की किसी फिल्म की तरह था और अगले ही दिन मेरा ब्रेकअप हो गया था। क्योंकि उसी वक्त मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करके कहा कि हमे बात करनी होगी और अगले दिन ही ब्रेकअप। इस बात को लेकर मुझे 7 दिन तक अफसोस हुआ। इसलिए रणबीर कपूर से कभी भी रिलेशनशिप के लिए सलाह मत लेना।’ अर्जुन कपूर के करियर पर बात करें तो वे जल्द ही एक विलेन 2 में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया जैसे स्टार होंगे।