Tuesday, 10 November 2026

रानी मुखर्जी ने पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी आदिरा की तस्वीरें, तस्वीरें देख फैंस बोले मॉं की टू कापी

रानी मुखर्जी ने पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी आदिरा की तस्वीरें, तस्वीरें देख फैंस बोले मॉं की टू कापी

एक्टिंग की दुनिया की बात करें तो रानी मुखर्जी का काफी बड़ा नाम माना जाता है और लोग उनको काफी पसंद करते हैं। वही रानी मुखर्जी ने अपने जीवन में काफी नाम और पैसा कमाया है जिसकी वजह से आज वह किसी पहचान की मोहताज भी नहीं है। वहीं रानी मुखर्जी को आज बॉलीवुड में बच्चा-बच्चा बखूबी जानता है और चीजों पर अभिनेत्री काफी समय से राज करती हैं.

वैसे तू इस समय रानी मुखर्जी चर्चा का विषय बनी हुई है। और ऐसा इसलिए हैं क्योंकि अभी कुछ समय पहले ही उनकी बेटी की पहली झलक हर किसी ने देख ली है। और सामने आ रही तस्वीर से मालूम चलता है कि रानी मुखर्जी की बेटी बेहद ही खूबसूरत है और हूबहू रानी मुखर्जी जैसी ही दिखती है.

यहां की जानकारी के लिए बता दें कि इस समय जो तस्वीर वायरल हो रही है वह रानी मुखर्जी की बेटी की है और वह उनकी गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही है ऐसे में मां बेटी की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। और लोगों के द्वारा काफी तारीफ भी की जा रही है.

बता दें कि दो महीने पहले रानी को बेटी आदिरा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। यहां मौजूद कैमरामैन उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें लेना चाहते थे लेकिन रानी उन पर जोर से चिल्लाईं। साथ ही उन्हें फोटो लेने से मना कर दिया।

अब रानी ने अपना मन बदलते हुए खुद ही आदिरा की फोटो शेयर कर दी है। रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से दो साल पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। रानी काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन बेटी को खत लिखकर वो जरूर चर्चा में आ गई हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।