images 2023 03 17T011229.432

RRR ने ऑस्कर्स 2023 में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ‘नाटू-नाटू’ के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से पूरी टीम को बधाई दी जा रही है। वैसे इस गर्व के लम्हे की साक्षी बनीं राम चरण की पत्नी उपासना ने भी इंडियन कल्चर को प्राउडली फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

images 2023 03 17T010020.675

कुछ ही महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली ये स्टार वाइफ जब अकादमी अवॉर्ड्स में साड़ी पहनकर पहुंचीं, तो उन्होंने सबका दिल चुरा लिया।

images 2023 03 17T005946.146

इवेंट्स या अवॉर्ड नाइट्स के लिए एक ओर जहां ज्यादातर सिलेब्स डार्क या ब्राइट टोन्स के कपड़े चुनते दिखाई देते हैं, वहीं उपासना ने अपने लिए आइवरी शेड के लिबास को चुना। इसका शाइनी कपड़ा लाइट के बदले शेड में कभी ग्रेइश तो कभी क्रीम टोन भी रिफ्लेक्ट कर रहा था।उपासना ने अपने पूरे लुक को इस तरह से स्टाइल किया था कि वह फुल ऑफ एलिगेंस नजर आ रहा था। साड़ी को ट्रडिशनली ड्रेप करने के बाद स्टार वाइफ ने मोतियों से सजे भारी कंगन पहने थे, जो उनकी साड़ी के लेस वर्क के साथ फिट बैठ रहे थे।

images 2023 03 17T005929.698

राम चरण की पत्नी ने अपने कान और गले में हटकर गहने पहने थे। टिपिकल डिजाइन की जगह उनका नेकलेस और ईयररिंग्स फ्लॉवर शेप के थे, जिनका डार्क पिंक एंड रेड टोन पूरे लुक में कलर ऐड करते हुए उपासना को और गॉरजस लुक दे रहा था।

images 2023 03 17T005852.085

उपासना की लेस वर्क से सजी साड़ी की बात करें, तो इसे स्टार वाइफ के लिए नामी डिजाइनर जयंती रेड्डी के कलेक्शन से लिया गया था। इसकी प्राइस कितनी थी, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।ये साड़ी डिजाइनर की ऑफिशल वेबसाइट पर भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं कि उपासना के लिए इस ट्रडिशनल ड्रेप को कस्टम टेलर्ड यानी खास उनके लिए तैयार किया गया था।

images 2023 03 17T005831.937

आरआरआर के लीड हीरो में से एक राम चरण की बात करें, तो वो हमेशा की तरह ही बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। एक्टर ने पत्नी का साथ देते हुए अपने लिए भी भारतीय कपड़े चुने थे, जिनका डिजाइनर लुक उनकी फिट बॉडी पर और इम्प्रेसिव लग रहा था।

राम चरण ने ब्लैक कलर का पजामा पहना था, जो पैंट स्टाइल में स्टिच्ड था। वहीं इसके ऊपर ब्लैक कुर्ता था, जिसके साथ मलमल की ब्लैक जैकेट पेयर की गई थी। इस लुक में ब्लिंग एलिमेंट एक्टर का आई कैची ब्रूच ऐड कर रहा था। इस लुक को राम चरण ने शाइनी ब्लैक शूज और ट्रिम्ड हेयर एंड बीयर्ड के साथ परफेक्ट लुक दिया था।