Wednesday, 11 November 2026

‘पंजाब की कटरीना’ शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग किया बेहद रोमांटिक डांस ,अपनी सादगी से जीता सबका दिल

‘पंजाब की कटरीना’ शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग किया बेहद रोमांटिक डांस ,अपनी सादगी से जीता सबका दिल

अपने टॉक शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है| इसके अलावा अपने म्यूजिक वीडियोस को लेकर भी आए दिन चर्चा में बनी रहती है और अभी हाल ही में बीते 5 दिसंबर 2022 को शहनाज गिल का नया गाना घणी सयानी रिलीज हुआ है जिसको लेकर भी शहनाज गिल काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है|

इन सबके अलावा सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो ने इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रखा है| दरअसल इस वीडियो में शहनाज गिल बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही है और इस मजेदार वीडियो को शहनाज गिल ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है|

शहनाज गिल कि सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है | इसी बीच शहनाज गिल का अभिनेता विकी कौशल के साथ एक वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है| आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म गोविंदा मेरा नाम बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इन दिनों अभिनेता अपनी इसी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं|

ऐसे में हाल ही में विकी कौशल अपनी आने वाली फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ के प्रमोशन के चलते शहनाज के शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में पहुंचे थे और इस दौरान विकी कौशल खुद को शहनाज गिल के साथ थिरकने से रोक नहीं पाए| शहनाज गिल और विकी कौशल ने ‘बना शराबी’ गाने पर बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस किया और इस डांस वीडियो की खूबसूरत झलक शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है| शहनाज गिल और विकी कौशल इस डांस वीडियो में इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है|

पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम करने में व्यस्त चल रही है और बहुत जल्द ही शहनाज गिल का बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी डेब्यू होने वाला है| शहनाज गिल सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखेंगी और अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर शहनाज गिल काफी चर्चाओं में भी बनी हुई है| वही शहनाज गिल के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है| फिलहाल सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और विकी कौशल का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर शहनाज और विकी कौशल के फैंस लगातार कमेंट करके इन दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं|

पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल का हरियाणवी इंडस्ट्री में भी डेब्यू हो चुका है और हाल ही में शहनाज गिल का नया हरियाणवी गाना’घणी सयानी’ रिलीज हुआ है और इस गाने में शहनाज गिल ने अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लिया है| शहनाज गिल के इस नए म्यूजिक वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।