images 2023 02 02T014211.486

Priyanka Chopra welcomes Samantha: पॉपुलर फ्रेंचाइजी सिटाडेल की इंडियन स्टॉलमेंट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साउथ सुपरस्टार सांमथा के इस फ्रेंचाइजी को ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन, अब मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। अनाउंसमेंट होते ही प्रियंका चोपड़ा ने सांमथा का कुछ इस अंदाज में वेलकम किया।

प्रिंयका चोपड़ा ने इस अनाउंसमेंट के होते ही ये खास न्यूज फैंस के साथ शेयर कर सामंथा का वेलकम किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, मैं सिटाडेल की इस दुनिया के लिए बहुत उत्साहित हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती।

प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स एबीजीओ की अंतरराष्ट्रीय सीरीज सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, इसका भारतीय सिटाडेल से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों बिल्कुल अलग सीरीज हैं और भारतीय सिटाडेल प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल है।

सामंथा रुथ प्रभु ने सीरीज से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि द फैमिली मैन 2 में काम करने की वजह से इस टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए घर वापसी सरीखा है। पहली बार वरुण के साथ काम करने को मिल रहा है, जो एक जिंदादिल कलाकार हैं और अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा रखते हैं।

राज और डीके ने कहा कि जब शो की स्क्रिप्ट फाइनल हो गयी थी तो पहली पसंद सामंथा ही थीं। प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल हेड अपर्णा पुरोहित ने सामंथा की एंट्री को लेकर कहा- प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन सीजन-2 के साथ सामंथा ने स्ट्रीमिंग के सफर की शुरुआत की थी। सिटाडेल के जरिए दर्शकों को सामंथा का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा।