images 2022 11 07T205539.683

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब देश विदेश में भी एक जाना पहचाना नाम बन गयी है। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा लगभग रोज़ किसी ना किसी कारण से मीडिया में सुर्खियां पा ही लेती है। अपने अभिनय के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका अपने यूनिक फैशन और स्टाइलिश ज्वैलरी की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती है।

प्रियंका को काफी लोग अपना फैशन आइकॉन भी मानते हैं, लोग अक्सर उनके द्वारा पहने गए कपड़े और ज्वेलरी को ट्रैंड बना देते हैं। प्रियंका को क्या पसंद है क्या नहीं यह अधिकतर लोग जानना चाहते हैं। यही वजह है कि एक मीडिया कर्मी ने उनसे उनकी फैवरेट ज्वेलरी जननी चाही। मगर प्रियंका ने उसका जो जवाब दिया उसे सुन कर सब सन्न रह गए।

प्रियंका इसके जवाब में कहती है कि अगर मैंने इस सवाल के जवाब में अपनी इंगेजमेंट रिंग का नाम नहीं लिया तो मेरा पति मुझे मार देगा। हालांकि फिर प्रियंका अपनी बात को संभालते हुए कहती हैं वे मजाक कर रही है। प्रियंका इस दौरान आगे कहती है कि सच में उनके लिए उनके पति द्वारा दी गई यह रिंग सबसे ज़्यादा खास है। प्रियंका कहती है कि इससे मेरी काफी अहम यादें जुड़ी है। यही वजह है कि यह रिंग उनके लिए काफी खास है, और वो इससे काफी ज्यादा जुड़ी हुई महसूस करती है।

अपनी इंगेजमेंट रिंग के बारे में बात करते हुए एक बार प्रियंका के पति नीक जोनस ने भी कई सारी बातें मीडिया के साथ शेयर की थी। उनका कहना था कि उन्हें ऐसी रिंग चाहिए थी जो उनके पिता के किसी तरह कनेक्टेड हो। उन्होंने कहा उस वक्त उनको बस यह पता था कि उन्हें रिंग ऐसी चाहिए जिसमें टिपनी हो। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों भाइयों की मदद ली और रिंग चुनी! वही हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के रिंग की कीमत दो करोड़ से ज्यादा थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ साल 2018 में जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदी रीति-रिवाजों के इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था।