Tuesday, 10 November 2026

पहली बार दिखाई प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक, क्यूट अंदाज़ दिल जीत लेगा

पहली बार दिखाई प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक, क्यूट अंदाज़ दिल जीत लेगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों ही सरोगेसी के चलते एक बेटी की मां बनी थी. जब प्रियंका के मां बनने की खबर आई तो हर कोई खुशी खुशी के मारे झूम उठा था. इनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे और उसी समय उनकी बेटी की तस्वीर देखने की इच्छा जाहिर करने लगे थे. अब हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा कर दिया है और अपनी बेटी के साथ कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर साझा की है. दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और अपनी बेटी मालती मैरिस चोपड़ा जोनास के साथ दिखाई दी है, लेकिन निराश करने वाली बात यह है.

उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा इस दौरान एक इमोजी से छुपाया हुआ है. प्रियंका चोपड़ा ने इन स्टोरीज के साथ कहा वह जल्द ही अपनी बेटी से रूबरू कराएंगी. अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है अब मालती सफेद कलर की टीशर्ट में दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनकी टीशर्ट पर साफ-साफ लिखा है. देसी गर्ल” वहीं उनकी मां इनका चोपड़ा और निक जोनास भी फॉर्मल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी इस नन्ही सी बेटी का चेहरा उनके पहले जन्मदिन पर दिखाएंगी. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले भी चर्चा में आई थी. जब यह विदेश में चिल करती दिखाई दी थी

खैर, जो भी हो प्रियंका चोपड़ा की बेटी का अंदाज क्यूट है और बेटी को भी इन्होंने अपने देसी गर्ल का तमगा दे दिया है. साफ-साफ जाहिर है प्रियंका बेटी को भी देसी गर्ल बनाना चाहती हैं. अब इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं. लोगों को इनकी बेटी का यह क्यूट अंदाज को पसंद आ रहा है. वहीं प्रियंका चोपड़ा की भी खूब वाह भाई की जा रही है. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के कामकाज की बात करें तो यह सीरीज सिटाडेल की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं. इसके अलावा इन दिनों यह कुछ प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. जिनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.

 

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।