images 2022 11 24T082433.797

1 दिसंबर 2018 को, हाई-प्रोफाइल सेलेब्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी का फंक्शन बेहद ही शानदार था जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जल्द ही, 15 जनवरी, 2022 को अभिनेत्री और संगीतकार ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे, मालती मैरी चोपड़ा जोनास नाम की एक बेटी का स्वागत अपनी जिंदगी में किया। और तब से प्रियंका और निक पहली बार माता-पिता के रूप में हर पल का आनंद ले रहे हैं।

लेटेस्ट अपडेट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार की सुबह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की एक तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें हम उनकी बेटी का आधा चेहरा देख सकते हैं, उसकी आँखों को गर्म ऊनी टोपी से ढका हुआ देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, जिसमें लिखा था, “मेरा मतलब है …” दिल की आंखों वाली इमोजी भी उन्होंने इस तस्वीर के साथ फैंस के बीच शेयर की है। आप भी यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा की बेटी से जुड़ी हुई तस्वीर।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 83.6 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। चोपड़ा के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट लाइन में हैं। चोपड़ा अगली बार अमेरिकी फिल्म ‘लव अगेन’ में एक्टर्स सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ दिखाई देंगी। बाद में, वह हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल में एक्टिंग करेंगी।

बॉलीवुड की दुनिया में वह हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के डायरेक्शन में अगली बार दिखाई देंगी। इस फिल्म के जल्द ही फ्लोर पर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।