images 2022 08 24T145556.654

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मारी चोपड़ा जोनस की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। भले ही उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है, लेकिन मालती की तस्वीर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की है, फैंस उसे काफी ज्यादा पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी के साथ खूबसूरत पल एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं

प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें वो अपनी बेटी मालती के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। पहली जो तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है उसमें वो अपनी बेटी को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मालती के पैर एक्ट्रेस के चेहरे पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, “ऐसे प्यार करो जैसे कोई ना करता हो।”

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई एक्ट्रेसेस कमेंट करती हुई नजर आईं। दीया मिर्जा, प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्र, करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ने प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट किया है। करीना कपूर ने मालती के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- पीसी और उसकी बेबी को बिगेस्ट हग। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के फैंस भी उनके इस पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए दिखाई दिए।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह से अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो। इससे पहले भी प्रियंका कई सारी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर चुकी हैं, जिसमें उनके पति निक जोनस भी नजर आए थे।