प्रियंका चोपड़ा ने हॉट ब्लैक आउटफिट में शेयर की स्टनिंग सेल्फी, सोते हुए दिखाया हॉट लुक…

बॉलीवुड के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपना नाम बनाया है। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं, इस बात का अंदाजा आपको उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर ही लग जायेगा। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रखा है और उनके साथ अपने हर सुख-दुख को साझा किया है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मातृत्व की झलक दिखाई लेकिन इस बार उन्होंने अपना हॉट लुक दिखाया है।

मंगलवार सुबह प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद से इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। हाल ही में प्रियंका ने अपने हॉट अंदाज की एक सेल्फी शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। इस फोटो में प्रियंका ब्लैक कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। प्रियंका ने गले में चेन बांधकर बालों को खुला रखा है। प्रियंका ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए गॉगल्स पहना हुआ है। और सोते हुए अपने लुक की सेल्फी ली। इस फोटो के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा-It’s a GO. सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट होने के करीब एक घंटे में 2 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। साथ ही साथ कमेंट की बौछार हो गई है, अब तक फैंस लगभग दो हजार कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होते ही फैंस तो मानो कमेंट सेक्शन में कूद पड़े। एक के बाद एक फायर इमोटिकॉन और रेड हार्ट ने पूरा कमेंट भर दिया। एक फैन ने तो यह भी लिख दिया की आग लगाकर ही मानोगीक्या? वही दूसरी ओर एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि टू हॉट टू हैंडल।

प्रियंका चोपड़ा एक अच्छी मां भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेटी मालती मैरी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। प्रियंका के अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में बैकग्राउंड में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दिल्ली 6’ का गाना ‘ससुराल गेंदा फूल’ बज रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में वापसी को लेकर भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी होंगी। इसके अलावा प्रियंका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, ‘सिटाडेल’ जल्द ही प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर आने वाली है। इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं।