प्रियंका चोपड़ा ने कम उम्र से ही कर दिया था यह काम शुरू, खुद कहा – एक बार सब पापा ने देखलिया और…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल में नज़र आ चुकी हैं। उनकी फिल्में फैंस को बहुत पसंद…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल में नज़र आ चुकी हैं। उनकी फिल्में फैंस को बहुत पसंद आती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं। वहीं बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद उन्होंने अब हॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर रुख किया और वहां पर अपने एक्टिंग के जलवे बिखेरे। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के सब दीवाने हैं। वहीं एक्ट्रेस ने हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनके कपड़े हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं। फैंस उनकी पोस्ट्स को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस की पोस्ट्स पर जमकर लाइक्स व कमेंट्स भी करते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस भले ही हॉलीवुड की एक्ट्रेस बन गई हों, लेकिन एक समय पर उनके पिता को उनका वेस्टर्न ड्रेस पहनना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।

जिसके चलते एक्ट्रेस के पिता ने उनकी सारी वेस्टर्न ड्रेसेस को छुपा दिया था। जिसका खुलासा एक्ट्रेस की मां ने ही किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा पेशे से आर्मी के डॉक्टर थे। वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा भी एक डॉक्टर हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका बरेली, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। लेकिन उनकी स्कूलिंग विदेश में हुई है। प्रियंका चोपड़ा की मौसी बॉस्टन में रहती थी, जहां से एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। फॉरन में रहने के चलते प्रियंका जब भी अपने घर भारत आती थी, तब वो वेस्टर्न ड्रेसेस ही पहनती थी। वेस्टर्न ड्रेसेस पहनकर घर से बाहर निकलने पर लोग उन्हें अजीब तरह से देखते थे। जिसके चलते उनके पिता को ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने प्रियंका के सारे वेस्टर्न कपड़े छुपा दिए और एक्ट्रेस के लिए सलवार-सूट बनवा दिया। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस कभी-कभी वेस्टर्न ड्रेसेस पहन लिया करती थी, जब उनके पिता घर से बाहर रहते थे।

वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार बॉलीवुड की क्राइम, ड्रामा फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में दिखी थी। जहां उन्होंने एक्टर राज कुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई। उनकी ये फिल्म सुपरहिट गई थी।

लेखक की जानकारी जल्द उपलब्ध होगी।