प्रियंका और निक जोनस पहली बार बेटी के साथ पहुंचे भारत, मां की गोद में यूं खेलते दिखीं मालती,देखें खूबसूरत तस्वीरें..
Priyanka Chopra And Nick Jonas First Time Landed In India With Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आए हैं। अब तक कपल अकेले ही भारत का दौरा करता रहा है, लेकिन शुक्रवार को प्रियंका और निक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे।
पहली बार भारत आईं मालती
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका पिंक कलर के आउटफिट में तो निक नेवी ब्लू स्वेटशर्ट में नजर आए। वहीं, मालती ग्रे कलर की फ्रॉक पहने दिख रही हैं। तीनों जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे पैपराजी के कैमरों ने इन्हें घेर लिया।
प्रियंका ने भी सीधा अपनी कार में बैठने की बजाय निक और मालती के साथ पैपराजी के लिए पोज किया और मुस्कुराते हुए सभी को हैलो कहा। इस दौरान एक्ट्रेस बेटी को अपनी गोद में लिए हुए थीं और मालती भी मां की गोद में खेलते हुए नजर आईं। यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग के लिए आई हैं। इस बार प्रियंका से ज्यादा सुर्खियां मालती बटोर रही हैं, क्योंकि जन्म के बाद ये पहला मौका है जब वो भारत आई हैं।
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में और वेब सीरीज पाइपलाइन में है। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके अलावा प्रियंका सीरीज ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।