आप नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही है परिणीति चोपड़ा, डिनर डेट पर गए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, देखें दोनों की अनदेखी तस्वीरें..

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को हाल ही में…

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को हाल ही में मुंबई में देखा गया था। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई थी। दोनों को दूसरी बार भी साथ देखा गया। इसके पहले दोनों डिनर डेट पर साथ नजर आए थे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे की कंपनी में कंफर्टेबल नजर आए। इसके चलते फैंस इस बात के कयास लगाने लगाया कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों एक-दूसरे के पसंद करते हैं और दोनों के बीच काफी घना रिश्ता है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को डिनर पर स्पॉट किया गया था

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को मुंबई में बुधवार को डिनर पर स्पॉट किया गया था। दोनों ने व्हाइट शर्ट पहन रखी थी। इसके बाद दोनों को गुरुवार को लंच डेट पर स्पॉट किया गया। कई पैपराजी दोनों की तस्वीरें लेते नजर आए। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, जी हां, परिणीति और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों इसे लेकर काफी खुश हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। हाल ही में, दोनों का रिश्ता गहरा और मधुर हुआ है। सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों में कई चीजों पर सहमति बनी हुई है। दोनों अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहते हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि दोनों खाना और घूमना पसंद करते है।

दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी पक्के हैं

सूत्रों ने यह भी कहा कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी पक्के हैं। इसके चलते दोनों सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते। दोनों इस नए दौर को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भी हैं। वह नई दिल्ली से है। वहीं, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। परिणीति चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह जल्द चमकीला और कैप्सूल गिल में नजर आने वाली है।

लेखक की जानकारी जल्द उपलब्ध होगी।