InCollage 20230121 022522317

मिर्जापुर के कालीन भैया के नाम से मशहूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय कौशल के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है| पंकज त्रिपाठी का नाम इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और टैलेंटेड अभिनेताओं की सूची में भी शुमार है और इन्होंने बेहद कम समय में मनोरंजन की दुनिया में बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है|

पंकज त्रिपाठी अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं हालांकि इनके फैंस एक्टर की लाइफ से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको पंकज त्रिपाठी की धर्मपत्नी मृदुला त्रिपाठी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है हालांकि मृदुला त्रिपाठी अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती है और वह लाइमलाइट में भी बहुत कम ही रहती है|

पंकज और मृदुला त्रिपाठी की शादी को 17 साल हो चुके हैं और समय के साथ साथ इन दोनों का रिश्ता और भी मजबूत और गहरा हो गया है | पार्टी पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं जिसमें इन दोनों के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है|

पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है और वही अपने एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने बताया था कि मृदुला से उन्हें पहली ही नजर में प्यार हो गया था| पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि साल 1993 में उनकी बहन की शादी में मृदुला आई थी और उन्होंने मृदुला को छत की बालकनी पर से देखा और उन्हें देखते ही पंकज त्रिपाठी उन पर अपना दिल हार बैठे जिसके बाद उन्होंने मन ही मन सोचा कि यही वह महिला है जिसके साथ में अपना शेष जीवन बिताना चाहता हूं| पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उस वक्त मुझे यह तक पता नहीं था कि वह कौन थी और उनका नाम क्या था हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने मृदुला को अपनी जीवनसंगिनी के रूप में चुन लिया था|

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पंकज त्रिपाठी बेहद ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं और वह जमीन से जुड़े हुए इंसान है| पंकज त्रिपाठी की शादी की सभी को प्रभावित करती है और इसी बीच सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें इन दोनों का देसी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है| इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी सिर पर गमछा बांधे हुए और धोती कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी सिर पर पल्लू ढके चूल्हे पर खाना पकाती हुई नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस कपल का देसी स्टाइल हर किसी को पसंद आ रहा है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atul Kumar Rai (@author.atul)


बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी अपनी शादी की सालगिरह मनाने अपने गांव पहुंचे थे और अब इस कपल का यह वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और वही इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और लोगों का यह कहना है कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी पंकज त्रिपाठी का जमीन से जुड़ा बना हुआ है|