Pakistani Actress का ट्वीट, ‘Zimbabwe ने अगर India को हराया, तो जिम्बाब्वे के लड़के से करूंगी शादी’
Bollywood Bollywood model Cricket Entertainment World

Pakistani Actress का ट्वीट, ‘Zimbabwe ने अगर India को हराया, तो जिम्बाब्वे के लड़के से करूंगी शादी’

T20 World Cup 2022: गरूवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने अफ्रीका की टीम को 33 रनों से हराते हुए अपनी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा हैं, और ऐसे में अब पाकिस्तानी समर्थकों का जोश भी काफी बढ़ता हुआ दिख रहा है। जिसकी वजह यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बिल्कुल कम हो गई थी, लेकिन अपने तीसरे और चौथे मैच में लगातार दो मैच जीतकर पाकिस्तान की टीम ने फिर अच्छी वापिसी की है और कुछ हद्द तक उनकी सेमी फाइनल में जाने की उम्मीदें भी अब बढ़ी है।

पाकिस्तान की राह काफी मुश्किल

हालांकि, अभी भी पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने के लिए दो बातों का होना बहुत जरूरी है। पहली तो ये कि पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को हराना होगा, तो दूसरा रविवार को भारत और जिंबॉब्वे के बीच होने वाले मैच में भारत की हार हो या अफ्रीका को नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़े। तभी रनरेट और पॉइंट्स के आधार पर पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रह सकती है।

ऐसे में अब पाकिस्तानी समर्थक रविवार को होने वाले भारत और जिंबॉब्वे मैच में भारत की हार की दुआ कर रहे है। हालांकि, भारत की टीम जिंबॉब्वे के मुकाबले काफी मजबूत है, इस बात को जानते हुए भी वे अपनी टीम को सेमीफाइनल में जाते हुए देखने के लिए भारत की हार को लेकर अपनी बात रख रहें है।

भारत को हराने पर करूंगी जिंबॉब्वे के लड़के से शादी : शिनवारी

इसी कड़ी में, पाकिस्तान की एक्टर सहर शिनवारी ने ट्वीट करके लिखा, ‘अगर जिंबॉब्वे की टीम करिश्मा दिखाती है और अगले मैच में भारत को हराती है तो मैं जिंबॉब्वे के किसी लड़के से शादी करूंगी।’


सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की आई बाढ़

सहर शिनवारी का ये ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और उनके इस ट्वीट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई। शिनवारी के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी और भारतीय समर्थक एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए, तो कई लोगों ने उनकी इस बात को कभी न होने वाली घटना बताया। तो कुछ ने उनके इस ट्वीट को बेतुका बताते हुए पागलपन तक करार दिया। इतना ही नहीं, नेटिजंस ने तो उन्हें भारत और जिंबॉब्वे के बीच हुए मैच के आंकड़ों को देख लेने की सलाह तक दे डाली।