Tuesday, 10 November 2026

चौथी बार मां बनने जा रही हैं नीरू बाजवा! कभी डाॅक्टर ने कहा था- ‘नहीं बन पाओगी मां’

चौथी बार मां बनने जा रही हैं नीरू बाजवा! कभी डाॅक्टर ने कहा था- 'नहीं बन पाओगी मां'

मुंबई: मां बनना हर औरत का सपना होता है। कई बार किसी वजह से एक औरत इस सुख से वंचित रह जाती है। जब डॉक्टर्स महिला से ये कह देंगे कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी, तो सोचिए उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ भी हुआ था। उनका भी मां बनने का सपना एक पल के लिए टूट गया था। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर अपना करिश्मा कभी भी दिखा सकता है।

तो बस भगवान ने भी नीरू की प्रार्थना सुनी और उनकी गोद भरकर उन्हें जीवनभर की खुशियां दे दी। ऐसा करिश्मा हुआ कि उनके जीवन में तीन नन्हीं परियों की किलकारी गूंजी। इतना ही नहीं नीरू बाजवा अब एक बार फिर मां बनने जा रही हैं।

जी हां, नीरू बाजवा तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट भी है। नीरू बाजवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नई पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्यूटीफुल बिल्लो का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नीरू प्रेग्नेंट हैं।साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘ बिल्लो मां बनने वाली है जी। 11 अगस्त को बिल्लो को बधाइयां देने जी5 पर आ जाइए। ‘ऐसे में अब नीरू बाजवा का यह पोस्ट देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट हैं या वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही है।

नीरू बाजवा 2015 में भारतीय-कनाडाई व्यवसायी हैरी जवांधा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। नीरू ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका अनन्या कौर जवांधा हैं। वहीं 22 फरवरी 2020 को नीरू बाजवा के घर 2 बच्चियों की किलकारी गूंजी जिनका नाम अकीरा और आलिया है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।