Wednesday, 11 November 2026

नागा शौर्य ने गर्लफ्रेंड अनुषा संग रचाई शादी, सामने आई वेडिंग की खूबसूरत तस्वीर

नागा शौर्य ने गर्लफ्रेंड अनुषा संग रचाई शादी, सामने आई वेडिंग की खूबसूरत तस्वीर

Naga Shaurya Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने नजर आ रहे है। एक तरह जहां हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) शादी के बंधन में बंधने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर साउथ एक्टर नागा शौर्य (Naga Shaurya) ने आज यानी 20 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग सात फेरे लिए हैं

पिछले काफी समय से एक्टर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह रहे थे। वहीं आज परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने गार्डन सिटी में शादी की। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड बेंगलुरु बेस्ड इंटीरियर डिजाइनर अनुषा एन शेट्टी संग साउथ इंडियन रीति-रिवाजों शादी की है। इस शुभ अवसर पर दूल्हा और दुल्हन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आई। खासतौर से अनुषा का ब्राइडल लुक काफी तारीफें बटोर रहा है।

अनुषा ने अपनी शादी के लिए सभी चीजें खुद प्लान की थीं, जिससे इससे जुड़ा हर पल ही खास दिखाई दे रहा था। इस खास मौके पर अनुषा ने रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन की कांजीवरम साड़ी में नजर आई। इस खूबसूरत ब्राइड साड़ी पर अनुषा ने हेवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, माथा पट्टी, नथ, हाथों में चूड़ियां पहनी थीं। गोल्ड बेस पर बनी पोल्की जूलरी में अनकट डायमंड और पर्ल्स का यूज किया गया था।

वहीं बात करें दूल्दे राजा बात शौर्य तो उन्होंने अपने लिए व्हाइट लॉन्ग कुर्ता और धोती चुनी थी। एक्टर ने अपने लुक को बेहद सिंपल ही रखते हुए बालों के साथ भी कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया था।

शादी के करीब 4 दिन पहले एक्टर नागा शौर्या की तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आई थी। शूटिंग के वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सेट पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि एक्टर हाई ग्रेड फीवर से जूझ रहे थे। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ती गई थी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।