Tuesday, 10 November 2026

मिर्जापुर 3 से सामने आया गुड्डू भैया का ये खतरनाक लुक! देखते ही ईशा गुप्ता ने जोड़े हाथ

मिर्जापुर 3 से सामने आया गुड्डू भैया का ये खतरनाक लुक! देखते ही ईशा गुप्ता ने जोड़े हाथ

मिर्जापुर 3 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में फैंस के क्रेज को बढ़ाते हुए अली फाजल उर्फ गुड्डू भईया ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो तस्वीर अली फाजल ने शेयर की है, वो जबरदस्त तरीके से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। दरअसल एक्टर अली फजल वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को लेकर हमेशा फैंस को अपडेट करते रहते हैं। अली ने इस बार अपने लुक से जुड़ी तस्वीर शेयर की है।

जो तस्वीर सामने आई है उसमें अली फजल ब्लैक कलर की हुडी पहने हुए दिखाई दिए हैं। जो तस्वीर देखने को मिल रही है उसमें कालीन भइया के साथ-साथ वेब सीरीज मिर्जापुर के सभी किरादारों के नाम शो होते हुए दिखाई दे रहे हैं। नीचे तस्वीर के लिखा हुआ है- मिर्जापुर 3 कमिंग सून। अब अली फजल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई आधिकारिक पोस्टर नहीं है। बल्कि ये एक फैन आर्ट है। इस मेकर्स की तरफ से नहीं बल्कि फैन की तरफ से बनाया गया है। इसके बावजूद गुड्डू भैया के मिर्जापुर से जुड़े फैन आर्ट को देखकर ईशा गुप्ता खुद हैरान रह गई। उन्होंने इसे देखकर नमस्कार कहा है। वहीं, फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि उनसे अब इस सीरीज के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। जल्दी से इसे लेकर आए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिर्जापुर 3 की शूटिंग फिलहाल चल रही है। इस बार एक्टर अली फजल अलग ही अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।