मल्लिका शेरावत ने खोली बॉलीवुड की काली सच्चाई, रात में 3 बजे ये काम करने के लिए बुलाते थे बॉलीवुड एक्टर
Bollywood Bollywood model Entertainment

मल्लिका शेरावत ने खोली बॉलीवुड की काली सच्चाई, रात में 3 बजे ये काम करने के लिए बुलाते थे बॉलीवुड एक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने कहा कि एक हीरोइन को फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता कंट्रोल करते हैं। एक्टर्स की बातें जो हिरोइन मानती हैं, उन्हें वे पसंद करते हैं। मल्लिका ने कहा कि यह बेहद साधारण चीज है। वे केवल उन अदाकाराओं को पसंद करते हैं, जिन्हें वे कंट्रोल कर के रख सकते हैं और जो उनके साथ समझौता करने के लिए राजी होती हैं।

उनमें से मैं नहीं हूँ ओर मेरा ऐसा व्यक्तित्व नहीं है। मेरे साथ काम करने से सभी ए-लिस्ट एक्‍टर ने इनकार कर दिया, क्योंकि समझौता करने के लिए मैं तैयार नहीं हुई। जब मल्लिका से बातचीत के दौरान ‘समझौता’ का मतलब पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा, “कुछ भी। वह कहें बैठो, खड़ी हो जाओ तो आपको करना है। इतना ही नहीं यदि हीरो आपको सुबह के तीन बजे कॉल करके घर बुलाता है तो भी आपको जाना होगा। उस सर्कल में अगर आप हैं और वे फिल्म कर रहे हैं और यदि उस सर्कल में आप नहीं जाते हैं तो फिल्म से बाहर हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं हरियाणा से हूँ। मुझे फिल्म मर्डर करनी पड़ी, जो इतनी फेमस हो गई कि मुझे जैकी चैन ने अपनी फिल्म में कास्ट किया। मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी दो बार मुलाकात की। बता दें कि फिलहाल, एक्ट्रेस अपने करियर में मिलने वाले ऑफर्स से काफी खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में उन्होंने अब तक जितना काम किया है, वह उससे खुश और संतुष्ट भी हैं। बताते चलें कि मल्लिका पहले भी कई बार कास्टिंग काउच पर बात कर चुकी हैं।