images 2022 12 11T214841.359

बॉलीवुड इंडस्ट्री की नामी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्ट्रेस ने देश-दुनिया में अपनी काफी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ ही फिल्मों में लीड रोल में रही, जबकि उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सांग्स पर डांस किया। लोगों को उनकी एक्टिंग और डांस काफी पसंद आता है। मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

एक्ट्रेस मलाइका (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन बेहतरीन फोटोज़ और वीडियोज़ इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। वहीं फैन्स भी उनकी पोस्ट को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अक्सर लोगों के बीच स्पॉट किया जाता है। फैन्स भी उनसे मिलने के लिए बेकरार रहते हैं।

जैसा कि आप सबको बता है कि एक्ट्रेस की शादी पहले एक्टर अरबाज़ खान (Arbaz Khan) के साथ हुई थी। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर थी। इस कपल का एक बच्चा भी है जिसका नाम अहान खान है। हालांकि, ये जोड़ी शादी के कुछ सालों बाद एक-दूसरे से अलग हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अरबाज़ खान से अलग होने पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने उनसे करोड़ों रुपए लिए थे। जिसके बाद एक्ट्रेस पहले से भी ज्यादा अमीर बन गई। फिलहाल एक्ट्रेस कई सालों से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। कपल को कई जगह एक साथ स्पॉट किया गया है। मलाइका और अर्जुन कभी बीच पर एक साथ नज़र आते हैं तो कभी पार्टीज़ में इंज्वाय करते हुए। ये कपल अपने इंज्वायमेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करता रहता हैं। वहीं फैन्स को भी उनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है।

वैसे तो ये कपल एक-दूसरे से प्यार के मामले में बराबर है, लेकिन अगर बात करें बैंक बैलेंस की तो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बैंक बैलेंस एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से बहुत ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा की साल भर की कमाई ही अर्जुन कपूर के बैंक बैलेंस से ज्यादा है। लेकिन दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। फैंस दोनों की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वे अक्सर कपल पर ढेर सारा प्यारा लुटाते हैं।