Wednesday, 11 November 2026

बेटे अरहान के साथ तस्वीरें शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कहा- शर्म आनी चाहिए तुझे

बेटे अरहान के साथ तस्वीरें शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कहा- शर्म आनी चाहिए तुझे

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। इस शो में वह अपनी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं को दिखातीं और उन पर बात करती हैं। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने अरबाज खान के साथ अपनी टूटी शादी का जिक्र किया था। एपिसोड दर एपिसोड वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी नई बातों को दर्शकों के सामने रख रहीं हैं। इसी शो में मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान की झलक भी देखने को मिली। उन्होंने लेटेस्ट एपिसोड में अपनी मां के कपड़ों का मजाक बनाया, तो उनके साथ ढेर सारी मस्ती भी की। मलाइका ने शो से हटकर अपनी फैमिली के लिए कुछ पल चुराए और बेटे अरहान व मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।

मलाइका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेटे अरहान और बाकी घरवालों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। एक तस्वीर में वह अरहान के साथ मस्ती कर रहीं हैं, तो दूसरी में अपनी मां को किस करती नजर आ रहीं हैं। उनकी तस्वीरों में बहन अमृता अरोड़ा भी हैं। अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पलों को कैप्शन देते हुए मलाइका ने कहा- वॉर्म हग्स, गूफी सेल्फी और कम्फर्ट फूड। हॉलिडे सीजन अच्छे से बीत गया!

बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करने पर मलाइका अरोड़ा को यूजर्स ने यहां भी ट्रोल करना बंद नहीं किया। लोगों ने उन्हें बुड्ढी और न जाने क्या-क्या कहकर उनका मजाक बनाया है।

एक यूजर ने कहा- तुझे शर्म आनी चाहिए तेरा बेटा बड़ा हो गया है अर्जुन कपूर का साथ छोड़ दे बुड्ढी।वहीं एक अन्य यूजर ने याद दिलाया कि आपके बेटे ने आपके ही शो में आपकी बेइज्जति कर दी थी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।