images 2023 04 14T003048.488

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान और एक शानदार खिलाड़ी हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में किसी भी परिचय देने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

images 2023 04 14T003016.774

उन्होंने अपने अद्भुत प्रदर्शन द्वारा देश को कई मर्तबा गौरवान्वित किया है, और देशवासी भी उनपर खूब प्यार लुटाते है। धोनी खेल मैदान पर अपने असाधारण कप्तानी प्रतिभा एवं शांत व्यवहार के लिए काफी चर्चित हैं।

images 2023 04 14T002841.514

धोनी पर फैंस प्यार तो लुटाते ही है साथ ही साथ उनकी प्यारी बेटी जीवा को भी फैंस खूब प्यार देते हैं। आपको बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को झारखंड के रांची में हुआ था। वह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की एकलौती संतान हैं। जब जीवा का जन्म हुआ तभी वह अपने पापा धोनी की आंखों का तारा बन गई थी। बता दें कि 2019 आईपीएल सीज़न के समय जीवा और धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जो फैन्स द्वारा काफी पसंद की गई थीं। हालांकि जीवा अभी एक प्यारी सी छोटी बच्ची है लेकिन उसे क्रिकेट में खास दिलचस्पी है।

images 2023 04 14T002822.206

अक्सर जीवा के क्रिकेट खेलने और अपने पापा धोनी के साथ अभ्यास करने के कई वीडियो साझा किए हैं। तस्वीर में जीवा अपने पिता के लोकप्रिय “हेलीकॉप्टर शॉट” की कॉपी करती हुई दिखाई दे रही है। आपको बताते चलें कि एक इंटरव्यू के दौरान, महेंद्र सिंह धोनी ने बताया था कि जीवा ने मुझे लाइफ में एक उद्देश्य दिया है, वह है उसके पापा बनना। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जीवा के साथ उन्हें समय बिताना काफी अच्छा लगता है और अक्सर वे छुट्टियों पर घर जाते है और फैमिली के साथ समय बिताते हैं।

images 2023 04 14T002832.288