images 2023 04 28T010808.339

महेंद्र सिंह धोनी ने जब साल 2019 में क्रिकेट जगत से संन्यास का ऐलान किया था तब हर किसी को ऐसा लगने लगा था कि धोनी अब शायद इतनी लोकप्रियता नहीं बटोर पाएंगे जितनी उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बटोरी थी लेकिन उसके बाद भी धोनी की उपलब्धियों को देखते हुए लोग उन्हें खूब प्यार देते नजर आए हैं जिसका नजारा हाल ही में आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।

images 2023 04 28T010715.448

इन दिनों अब महेंद्र सिंह धोनी बहुत शानदार तरीके से अपना जीवन यापन भी करते नजर आए हैं और जब से धोनी ने संन्यास लिया है उसके बाद से ही वह बहुत कम मौकों पर चर्चा में रहते हैं क्योंकि वह अपने परिवार के साथ घर पर ही ज्यादा समय गुजारते नजर आते हैं।आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे धोनी के घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे देखकर सभी लोग इसकी खूब तारीफ करने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि धोनी बहुत ही आलीशान जीवन गुजारते हैं।

images 2023 04 28T010735.500

महेंद्र सिंह धोनी के घर के अंदर मौजूद है यह सभी खासियत, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक है जिनके ऊपर लोगों की नजर हमेशा बनी हुई रहती है। हाल ही में धोनी इस वजह से चर्चा में आ गए हैं क्योंकि उनके खूबसूरत बंगले कैलाशपति की पहली तस्वीर सामने आई है।इन तस्वीरों में साफ रूप से देखा जा रहा है कि धोनी ने अपने जानवरों के रहने के लिए एक अलग से घर बनवाया है और धोनी का यह पूरा बंगला कुल 7 एकड़ में फैला हुआ है जिसके अंदर उन्होंने स्विमिंग पूल और जिम भी बनवा रखे हैं।

images 2023 04 28T010742.644

यही नहीं धोनी ने इस दौरान यह भी ख्याल रखा है कि उनके गाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और आइए आपको बताते हैं अपने घर में ही उन्होंने कैसे अपने गाड़ियों के लिए एक शोरूम जैसा घर बनाया हुआ है।महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों से कितना ज्यादा लगाव है यह बात तो सभी जानते हैं और इसी वजह से जिस तरह से धोनी ने अपने रहने वाले कमरे को बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया है उसी तरह से धोनी ने अपने गाड़ियों के लिए भी खास कमरा बनवाया है।

images 2023 04 28T010755.472

धोनी का जो शानदार गैराज है वह दूसरे माले पर स्थित है और वह पूरी तरह से शीशे से बना हुआ है जिसकी वजह से बाहर से गुजरने वालों को ऐसा आभास होता है जैसे यह कोई बाइक का शोरूम है। उसके अलावा धोनी ने अपनी बिटिया का कमरा भी बहुत खूबसूरत तरीके से बनवाया है और उनके खेलने कूदने के लिए भी एक अलग से जगह छोड़ा है।

धोनी के इसी आलीशान बंगले को देखकर अब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि धोनी अब अपने घर परिवार के साथ संन्यास के बाद बहुत शानदार जिंदगी बिताते हैं और ऐसा कहकर सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।