Wednesday, 11 November 2026

आशिक मिजाज तोते ने लड़की के होठों पर किया KISS, फिर बोला- थैंक्यू बेबी, 1 करोड़ लोगों ने देखा वायरल video

आशिक मिजाज तोते ने लड़की के होठों पर किया KISS, फिर बोला- थैंक्यू बेबी, 1 करोड़ लोगों ने देखा वायरल video

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों, पक्षियों के फनी और क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो में इंसानों और पक्षियों के बीच का प्यार भरा रिलेशन लोगों के दिलों को जीत लेता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तोते और उसकी मालकिन के बीच प्यार का बेहद ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तोते और युवती के बीच की फनी बातचीत और उनके बीच हुआ ‘किस’ आपका दिल जीत लेगी। वीडियो आपको मुस्कराने पर मजबूर कर देगा।

आपने बोलते हुए तोते के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन ये वीडियो आपको बेहद ही पसंद आने वाला है। इंस्टा पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आसमानी रंग का तोता एक महिला के कंधे बैठा दिख रहा है।वीडियो में तोता और उसके बीच बेहद ही फनी बातचीत सुनी जा सकती है। तोता अपनी मालकिन से कहता है कि, तुम प्यारी हो.. इसके बाद तोता अपनी मालकिन के होठों पर किस कर लेता है। इसके बाद महिला ने तोते को खा जाने की एक्टिंग करती है।

महिला कहती है मम्मा कीवी(तोते का नाम) को खा लेगी। इसपर हैरान होकर तोता अपनी मालकिन से कहता हैहै … ओह माई गुडनेस। तोता मालकिन से पूछता है क्या हुआ है? लेकिन फिर मालकिन ने तोते को चूम लेती है।इसके बाद तोता खुश होकर अपनी मालकिन से कहता है कि, थैंक यू बेबी। इसे इंस्टाग्राम पर pets.hall नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया. कैप्शन की जानकारी के मुताबिक़, इस वीडियो में दिख रही लड़की का नाम तमारा है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।