Screenshot 20230202 212556 Facebook

कृष्णा अभिषेक जहां अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, तो वहीं उनकी बहन आरती सिंह भी बिग बॉस के बाद सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं। आरती सिंह बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ नजर आई थीं।अब हाल ही में कृष्णा अभिषेक की बहन खूब चर्चा में आ गई हैं। उनकी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में हैं और उनके दूल्हे को देखकर तो आपकी आंखें पर यकीं नहीं होगा।

गले में वरमाला पहने, मांग-टीका लगाए आरती सिंह इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को बिग बॉस 15 में नजर आए राजीव अदातिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ-साथ राजीव अदातिया ने एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस फोटो में राजीव अदातिया आरती के दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है और सिर पर सहरा लगाया हुआ है। वह दूल्हे की कुर्सी पर बैठे हुए मुस्कुरा रहे हैं। उनके पास कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह आराम से बैठी हुई हैं, जो मेहंदी कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर मांग टीका और हाथों में बैंगल्स पहने हुए हैं।राजीव अदातिया ने इसके साथ-साथ एक वीडियो भी शेयर किया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजीव अदातिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हाहाहा आरू वेड्स राजू, तनु-वेड्स मनु 2.0। ये मजाक है, हम दोनों ने तनु वेड्स मनु का ये लुक एक कैलेंडर के लिए अपनाया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये बिलकुल ओरिजिनल पोस्टर की तरह ही है।उन्होंने अपनी इस पोस्ट में कंगना रनोट को भी टैग किया है। राजीव अदातिया की इस तस्वीर पर सेलेबस मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। आरती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे शूट करते हुए बहुत ही मजा आया’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia

रुबीना दिलैक ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए हंसी वाला इमोजी बनाया। अर्जुन बिजलानी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘करले शादी’। प्रतीक सहजपाल और राहुल शर्मा ने लिखा, ‘बहुत-बहुत मुबारक हो भाई’। फैंस भी दोनों की इस तस्वीर को देखकर खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। सब उन्हें बधाई दे रहे हैं।