Screenshot 20230101 223039 Facebook

बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि यहां पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बात नहीं हो रही है। बल्कि बी टाउन की एक और कपूर सिस्टर्स हैं जो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हम बात कर रहे हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों लाडली इंडस्ट्री की मशहूर स्टार किड्स हैं। जान्हवी जहां बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर रहीं हैं। तो वहीं खुशी कपूर भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। हालांकि जान्हवी और खुशी फिल्मों से ज्यादा तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिनों दोनों बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

अक्सर पैपराजी के कैमरे में उनके अनदेखे पल कैद हो जाते हैं। कभी जिम से बाहर निकलते हुए, तो कभी किसी इवेंट में शामिल होते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। खुशी कपूर भी स्टारडम के मामले में अपनी बहन से पीछे नहीं है। हाल ही में खुशी कपूर देर रात एक खास शख्स के साथ पार्टी करने के लिए निकलीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सबसे पहले आपको बता दें कि खुशी आखिर इतनी देर रात किसके साथ पार्टी करने निकलीं थीं। खुशी जान्हवी के कथित ब्वॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि के साथ पार्टी करती नजर आईं। बता दें कि पिछले काफी समय से जान्हवी और ओरहान के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में छाई हुई है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में जान्हवी भी ओरहान संग कुणाल रावल की पार्टी में डांस करती नजर आईं थीं। इस दौरान भी उनकी तस्वीरें काफी चर्चा में आ गईं थीं।

वहीं अब खुशी कपूर भी ओरहान संग देर रात पार्टी करने के लिए निकलतीं नजर आईं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कीं गईं जो वायरल हो रहीं हैं। इतना ही नहीं खुशी कपूर के बोल्ड लुक के भी काफी चर्चे हो रहे हैं। खुशी के लुक की बात करें तो वो ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। इस दौरान उनका सिजलिंग अंदाज देखने को मिला। स्ट्रैपी ड्रेस में उनका डीपनेक क्लीवेज उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा था। हालांकि डीपनेक के चलते वो काफी असहज महसूस करती नजर आईं। खुशी बार बार अपनी ड्रेस संभालती दिखाईं दीं।

बोल्ड लुक में नजर आईं खुशी कपूर

वैसे तो खुशी लेट नाइट पार्टी के लिए निकली थीं। हालांकि उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। इस वन पीस ड्रेस में उन्होंने बालों को हाफ क्लच किया था। साथ ही बैक पर स्ट्रीप नॉट उनके लुक को और भी खास बना रही थी। खुशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस पार्टी में खुशी के अलावा न्यासा देवगन भी नजर आईं। काजोल और अजय देवगन की लाडली न्यासा ने भी अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर दिया।