Thursday, 12 November 2026

Kareena Kapoor: मां करीना कपूर को योग करते देख नन्हे जेह ने की ऐसी हरकत, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Kareena Kapoor: मां करीना कपूर को योग करते देख नन्हे जेह ने की ऐसी हरकत, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

करीना कपूर खान फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बेहद ही लोकप्रिय हैं। उनकी जब भी कोई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आती है, तुरंत ही वायरल हो जाती है। लेकिन करीना के अलावा उनके परिवार में दो और शख्स ऐसे हैं, जो बचपन से ही सोशल मीडिया पर राज करते हैं। वह हैं करीना के दो छोटे नवाब तैमूर अली खान और जेह अली खान, जिनके बचपन से ही इंस्टाग्राम पर फैन अकाउंट हैं। अब हाल ही में जेह अली खान का मां करीना के साथ एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। जिसमें करीना योग कर रही हैं और नन्हे जेह उन्हें परेशान कर रहे हैं।


करीना कपूर के लाडले बेटे की इस वीडियो को एक्ट्रेस के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में करीना कपूर आंगन में स्ट्रेचिंग और योग करते हुए नजर आ रही हैं। योग मैट बिछाए करीना वीडियो में प्लैंक पोज कर रही हैं और उनके पास में जेह बैठे हुए हैं।

करीना जैसे ही अपने एक पैर को आगे लाती हैं, जेह तुरंत ही खाली जगह देखकर वहां पर बैठ गए और वहां से नहीं हटते। करीना भी योग करते हुए नन्हें जेह के माथे को बड़े ही प्यार से किस करती हैं। मां बेटे के बॉन्डिंग की ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग जेह की मस्ती भरी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर करीना और जेह की बॉन्डिंग पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माशाअल्लाह बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जेह बेहद ही प्यारा है। अन्य यूजर ने लिखा, ‘दूसरे लेवल की ही क्यूटनेस है’। आपको बता दें कि जेह करीना कपूर के छोटे बेटे हैं, जिनकी बचपन से ही सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनका जन्म 21 फरवरी 2021 में हुआ था। 1 साल 10 महीने की जेह की क्यूटनेस देखकर फैंस का दिल पसीज जाता है। उनके अलावा उनके बड़े भाई तैमूर अली खान भी सोशल मीडिया स्टार हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।