holi celebrations kareena kapoor karisma kapoor taimur and jeh get drenched in holi colors

देशभर में जहां 8 मार्च को धूमधाम से होली मनाई जाएगी, वहीं मुंबई में 7 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्म और टीवी स्टार्स पूरी तरह से रंग में सराबोर हैं। होली के खास त्यौहार का जश्न हर कोई मना रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली के साथ होली को सेलिब्रेट किया है।

करीना कपूर खान ने घर पर खूब रंग और गुलाल उड़ा। बेबो ने अपने दोनों बेटों- तैमूर और जेह अली खान के साथ खूब होली खेली और तस्वीरें शेयर की हैं। होली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए, करीना ने लिखा, “इस शानदार #होली सेशन के बाद हम झपकी लेने जा रहे हैं लेकिन इन तस्वीरों को शेयर करने का इंतजार नहीं हो सकता. (मिस यू सैफु).

करीना कपूर खान ने घर पर खूब रंग और गुलाल उड़ा। बेबो ने अपने दोनों बेटों- तैमूर और जेह अली खान के साथ खूब होली खेली और तस्वीरें शेयर की हैं। नन्हे मुन्हे बच्चे के गालों पर रंग लगा था। दोनों के हाथ में पिचकारी थी। मां करीना उन्हें पिचकारी चलाना सीखा रही थीं। करीना ने जहां ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है, वहीं जेह और तमूर रंग से सराबोर और हाथ में पिचकारी लिए दिखे।


पहली फोटो में करीना तैमूर और जहांगीर को अपने पास पकड़े नजर आ रही हैं। होली खेलते हुए तीनों पानी और रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। करीना और तैमूर कैमरे के सामने पोज़ दे रहे थे। करीना कपूर की होली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर फैन्स से लेकर सेलेब्स के खूब कमेंट आ रहे हैं और वो भी होली विश कर रहे हैं। करिश्मा कपूर से लेकर मनीष मल्होत्रा और रिया कपूर ने भी करीना की इन तस्वीरों पर प्यार बरसाया है।

हालांकि इस बार होली सेलिब्रेशन में करीना और बच्चों के साथ सैफ अली खान नहीं थे। होली पर तैमूर और जेह ने खूब जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। तस्वीर में दोनों भाई रंग से भरे और भीगे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर ने भी खूब होली खेली और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। करिश्मा ने अपने घर पर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।