images 2023 01 20T003640.722

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। फैंस प्रियंका की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी बोल्डनेस के भी दीवाने हैं। प्रियंका चोपड़ा एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बहुत नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने कई हॉलीवुड की फिल्में की हैं। प्रियंका आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन इस बार उनके बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि देसी गर्ल बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। गौरतलब है कि बीत महीने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बने। जिसके बाद फैंस उनकी बच्ची की तस्वीरें देखने के लिए बेकरार हैं। लेकिन अभी तक देसी गर्ल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। बता दें कि एक्ट्रेस इस बार अपनी बेटी के चलते नहीं, बल्कि एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। वायरल खुलासे में करण जौहर देसी गर्ल की बेइज्जती करते नज़र आ रहे हैं। जिसे सुनकर प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आ रहे हैं।

अगर बात करें खुलासे की तो एक्ट्रेस का ये खुलासा साल 2017 का है। जब देसी गर्ल करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थी। जहां दोनों ने खूब सारी बातें की। जिसके बाद करण ने एक्ट्रेस से कहा कि वो हॉलीवुड जाकर बहुत सी फिल्में कर रही हैं। हर एक रेड कार्पेट पर जा रही हैं। सारे टॉकिंग शोज़ में जाती हैं। जिसके बाद करण कहते हैं चलो बहुत हो गई तारीफ, तुम एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हो तो औकात में रहो। जिसके बाद काफी समय तक प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी। फिर सब ठीक हो गया और दोनों आज अच्छे दोस्त हैं।

अगर बात करें वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘जी ले जरा’, ‘शील’ और ‘कल्पना चावला की बायोपिक’ में नज़र आएंगी। फिल्म ‘जी ले जरा’ साल 2023 में रिलीज़ होगी। वहीं उनकी बाकी दोनों फिल्में इसी साल रिलीज़ होंगी। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही फैंस प्रियंका चोपड़ा का भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार देसी गर्ल अपने पति और अपनी बेटी के साथ भारत आ सकती हैं।