Wednesday, 11 November 2026

Kamna Pathak Wedding: हप्पू की उलटन पलटन की राजेश कामना पाठक बनीं दुल्हन, हनीमून को लेकर शेयर की डिलेट

Kamna Pathak Wedding: हप्पू की उलटन पलटन की राजेश कामना पाठक बनीं दुल्हन, हनीमून को लेकर शेयर की डिलेट

Kamna Pathak Wedding: सिट कॉम हप्पू की उलटन पलटन में राजेश का किरदार निभाने वाली कामना पाठक के भले ही शो में तो नौ-नौ ठइया बच्चे हैं पर हकीकत में उन्होंने अब जाकर सात फेरे लिए हैं। छोटे पर्दे पर कामना पाठक की पॉपुलैरिटी का ग्राफ काफी हाई है। 8 दिसंबर को उन्होंने अपने लॉग टाइम ब्वायफ्रेंड एक्टर संदीप श्रीधर संग शादी रचा ली। इस फंक्शन में उनकी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए।

कुछ दिनों पहले ही कमाना पाठक ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर की थी। उन्होंने बताया कि दूल्हा और कोई बल्कि लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड रह चुके संदीप श्रीधर हैं। इन दोनों ने 8 दिसंबर को नागपुर में शादी कर ली और अब इंदौर में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी कर रहे हैं। इस पार्टी में भी सिर्फ उनके करीबी ही शामिल होंगे।

ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कामना ने कहा था कि आखिरकार मैं और संदीप शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हम साल 2014 में मुंबई में एक नाटक के दौरान मिले थे। यह मेरा पहली नजर वाला प्यार है। हालांकि ये भी सच है कि मैंने तब उसे यह सब नहीं बताया था। हमने कई तरह के वर्कशॉप और नाटक साथ में किए। इस बीच हमारी दोस्ती गहरी हुई। हमारे कई दोस्त कॉमन भी हैं। हमारे बीच कभी ऑफिशियल प्रपोजल भी नहीं हुआ।

बता दें कि रिसेप्शन के बाद कामना अपनी ससुराल प्रयागराज जाएंगी। जहां पर कुलदेवी की पूजा के साथ-साथ कई रस्में भी निभाई जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि शादी के बाद फिलहाल वो हनीमून पर नहीं जा रही हैं क्योंकि शो से उन्हें सिर्फ 15 दिनों की ही छुट्टी मिली है। शादी की रस्में खत्म होने के बाद वो मुंबई वापस लौट जाएंगी। जहां तक संदीप श्रीधर का सवाल है तो उन्हें आपने कुछ फिल्मों और साइड रोल में देखा होगा, जिसमें बेबी और स्पेशल 26 शामिल है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।