Wednesday, 11 November 2026

पल भर में ही टूट गया था जॉन और बिपाशा बसु के 9 साल का रिश्ता, एक ट्वीट बनी थी वजह

पल भर में ही टूट गया था जॉन और बिपाशा बसु के 9 साल का रिश्ता, एक ट्वीट बनी थी वजह

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानिये कि आखिर 9 साल तक डेट करने के बाद जॉन और बिपाशा बसु ने ब्रेकअप क्यों कर लिया था?बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज (John Abraham) 50 साल के हो गए हैं। अपनी फिटनेस और अंदाज से फैंस के होश उड़ाने वाले जॉन को बर्थडे के मौके पर लोग ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया।

जॉन ने साल 2003 में फिल्म ‘जिस्म (Jism)’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में जॉन के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) नजर आई थीं और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

जिस्म के सेट पर बढ़ी थीं जॉन और बिपाशा की नजदीकियां: फिल्म ‘जिस्म’ की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। आलम यह था कि कुछ ही दिनों बाद यह दोनों सितारे मीडिया के सामने खुलकर अपने प्यार का इजहार करने लगे थे। हर इवेंट और डिनर के दौरान जॉन और बिपाशा को साथ स्पॉट किया जाता था। कुछ सालों तक डेटिंग के बाद बी-टाउन का यह हॉट कपल लिव इन में रहने लगा था। हालांकि साल 2014 में जॉन और बिपाशा के ब्रेकअप की खबर आई,जिससे हर कोई हैरान रह गया था। दोनों सितारों के 9 साल का रिश्ता एक्टर के केवल एक ट्वीट के कारण टूट गया था।

जॉन ने दिया था बिपाशा बसु को धोखा: एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार जॉन और बिपाशा बसु का रिश्ता एक्टर द्वारा किए गए एक ट्वीट के कारण ट्वीट गया था। दरअसल जॉन अब्राहम ने साल 2014 में न्यू ईयर के मौके पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने प्रिया रुंचल के नाम का जिक्र किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बिपाशा को जॉन और प्रिया के रिश्ते का पता चला तो वह बुरी तरह से टूट गई थीं और इसी वजह से उन्होंने एक्टर संग ब्रेकअप कर लिया था। बता दें कि साल 2014 में ही जॉन ने प्रिया संग शादी रचा ली थी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।