Tuesday, 10 November 2026

जान्हवी कपूर का लेटेस्ट साड़ी लुक में लगाया बोल्डनेस का तड़का, साड़ी के साथ पहना बैकलेस ब्लाउज !

जान्हवी कपूर का लेटेस्ट साड़ी लुक में लगाया बोल्डनेस का तड़का, साड़ी के साथ पहना बैकलेस ब्लाउज !

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) आज न सिर्फ अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, बल्कि खुद के नाम से भी मशहूर हैं. वह अक्सर किसी न किसी कारण खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं. उन्होंने बहुत कम वक्त में दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. आज लोग उनकी अदाकारी पर तो फिदा है हीं, साथ ही एक्ट्रेस की खूबसूरती पर भी दीवाने रहते हैं. यही कारण है कि लोग उनके हर लुक के लिए बेताब रहते हैं.

वहीं, दूसरी ओर जाह्ववी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैंस के साथ अपना नया अवतार शेयर करती रहती हैं. इस बार जाह्ववी ने सादगी का जादू लोगों पर चला दिया है. लेटेस्ट फोटोज में जाह्नवी पर से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में जाह्ववी को व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी पहने देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग डीपनेक और बैकलेस व्हाउज पेयर किया है.लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को ओपन ही रखा है. यहां वह कैमरे के सामने कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं.

अब जाह्नवी के चाहने वालों के बीच उनका ये लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इस फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफें कर रहें हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी जाह्नवी जल्द ही ‘रणभूमि’, ‘तख्त’, ‘गुड लक जेरी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माहि’ और ‘बवाल’ में नजर आएंगी.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।