Jaya Bachchan: जया बच्चन ने नातिन नव्या से साझा किया अपना पहला पीरियड अनुभव- बोलीं- शूट पर होती थी शर्मिंदगी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं, मगर वह लाइमलाइट में खूब…

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं, मगर वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। इन दिनों नव्या अपने पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ के कारण सुर्खियों में हैं। नव्या ने अपने हालिया पॉडकास्ट में अपने परिवार से जुड़े कुछ किस्से फैंस के साथ साझा किए हैं। पॉडकास्ट में नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन और अपनी नानी जया बच्चन से ‘पीरियड’ और ‘रिप्रोडक्टिविटी’ पर खुलकर बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान नव्या ने अपनी नानी और मां से उनके पीरियड के पहले अनुभव पर भी सवाल पूछे।

जया बच्चन को होती थी शर्मिंदगी

अपने पॉडकास्ट में नव्या नवेली ने अपनी नानी जया बच्चन से पीरियड के पहले अनुभव पर सवाल पूछा। नव्या ने जया बच्चन से पूछा कि क्या आपको अपना फर्स्ट पीरियड एक्सपीरियंस याद है? इस पर जया बच्चन ने जवाब दिया, ‘हां बिल्कुल मुझे याद है।’ फिर नव्या नवेली ने पूछा, ‘जब आप वर्किंग थीं तब’? इस पर जया बच्चन ने कहा, ‘वर्किंग के दौरान उन्हें बहुत मुश्किल होती थी। शूट पर बाहर जाना पड़ता था और वैन नहीं होती थी। उन्हें झाड़ियों के पीछे जाकर चेंज करना पड़ता था। ये अजीब स्थिति होती थी और बहुत शर्मिंदगी भी होती थी।’ जया बच्चन ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उन्हें अपने साथ प्लास्टिक बैग भी रखना पड़ता था, ताकि वह घर आकर उसे फेंक सकें।

श्वेता बच्चन ने भी साझा किया अनुभव

पॉडकास्ट में नव्या नवेली ने अपनी मां श्वेता बच्चन से भी काफी सवाल किए। श्वेता बातचीत के दौरान अपना पहला पीरियड अनुभव भी साझा करती नजर आईं। नव्या नवेली के सवाल पर श्वेता बच्चन ने कहा कि उस समय मुझे बेड पर लेटे रहना, चॉकलेट खाना और अकेले रहना पसंद होता था।

बता दें कि नव्या नवेली ने अभी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है। लेकिन, वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों नव्या अपने पॉडकास्ट शो के जरिए फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। बीते दिनों उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आजादी पर बात की थी। इस बार वह पीरियड्स पर बात करती नजर आई हैं। अपने पॉडकास्ट में नव्या नवेली अक्सर अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन से सवाल-जवाब करती हुई नजर आती हैं। वह अपने परिवार से जुड़े अनसुने किस्से भी शेयर करती हैं। कभी-कभी तो नव्या नवेली बच्चन परिवार से जुड़े ऐसे खुलासे करती हैं, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह जाते हैं।

About the author