Wednesday, 11 November 2026

Jacqueline Fernandez Workout Photos: जैकलिन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर मामले के बीच वर्कआउट करती आईं नजर

Jacqueline Fernandez Workout Photos: जैकलिन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर मामले के बीच वर्कआउट करती आईं नजर

नई दिल्ली, जेएनएन। Jacqueline Fernandez Workout Photos: जैकलिन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी वर्कआउट की 4 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अपने ट्रेनर के साथ वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने एक स्किन टाइट क्रॉप टॉप और टाइट लेगिंग्स पहनी हुई है, जिसमें उनके बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने इयरिंग भी पहन रखी है और वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है। इसमें उनका असली स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

जैकलिन फर्नांडिस काफी रिलेक्स और कूल नजर आ रही है

जैकलिन फर्नांडिस काफी रिलेक्स और कूल नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीरें एक इमोजी के साथ शेयर की है। जैकलिन फर्नांडिस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे इंस्टाग्राम पर 9 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 3200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने वाओ, अमेजिंग, नाइस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट किए हैं।

जैकलिन फर्नांडिस अक्षय कुमार के साथ फिल्म राम सेतु में नजर आएंगी

जैकलिन फर्नांडिस जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म राम सेतु में नजर आएंगी। इस फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। फिल्म में उनके अलावा नुशरत भरुचा भी नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था।

जैकलिन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर मामले में अभियुक्त बनाया गया है

गौरतलब है कि जैकलिन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-अभियुक्त बनाया गया है। यह मामला सवा 200 करोड़ रुपए की ठगी का है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सहायता की है। उनके विदेश जाने पर रोक लगी हुई है। वहीं जैकलिन ने मामे में हाथ होने से इनकार किया है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।