Wednesday, 21 October 2026

मां हेमा मालिनी से डरती थीं ईशा, बिकिनी सीन से पहले छूट गए थे पसीने, ऐसा था ड्रीम गर्ल का रिएक्शन !

मां हेमा मालिनी से डरती थीं ईशा, बिकिनी सीन से पहले छूट गए थे पसीने, ऐसा था ड्रीम गर्ल का रिएक्शन !

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने बिकिनी सीन को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बिकिनी सीन को करने से पहले उन्होंने मां से परमिशन लिया था। साल 2004 में आई यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ में ईशा देओल का बिकिनी सीन था। अब एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन के बारे में रिएक्ट किया। उन्होंने उस फिल्म और बिकिनी सीन के बारे में काफी कुछ बताया है।

ईशा देओल ने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘वह बिकिनी सीन शूट करने से पहले काफी डरी हुई थीं। उनके लिए ये करना एकदम डिफरेंट था। मेरी मां ने मुझे कहा था कि तुम बहुत ध्यान से करना और परफेक्ट तरह से शूट करना। इस सीन के लिए आदित्य चोपड़ा ने मुझे 6 महीने का वक्त भी दिया था।’

ईशा ने कहा, ‘आदित्य ने मुझे बताया कि हम एक फिल्म करने वाले हैं। तुम्हारा एक डिफरेंट अवतार भी दिखाने वाले हैं। एकदम अलग सा। तुमको बिकिनी पहननी है। इसीलिए तुम अभी से तैयारी कर लो। मैंने तो उनसे तुरंत कह दिया कि मुझे एक दिन का समय दीजिए। मैं अपनी मां से पहले इसके लिए परमिशन ले लेती हूं। मैं फिर घर आईं और मां से इस बारे में पूछा। उस वक्त मैं बहुत ज्यादा डरी हुई थी।’

बेटी Esha Deol ने जब हेमा मालिनी से बिकिनी पहनने के बारे में पूछा तो वह बोलीं, इसमें पूछने वाली क्या बात है। हां जरूर तुम बिकिनी पहनो। बहुत अच्छे से शूट करना। बता दें साल 2004 में ‘धूम’ रिलीज हुई थी जिसमें अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम से लेकर उदय चोपड़ा और ईशा देओल नजर आए थे। ईशा ने इस फिल्म में शीना का किरदार निभाया था।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।