Wednesday, 11 November 2026

दिवाली पर ‘होली’ खेलने लगी अनुष्का शर्मा की बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो

दिवाली पर 'होली' खेलने लगी अनुष्का शर्मा की बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बहुत खास फोटो शेयर की है। यह फोटो है उस शख्स की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना के बराबर ही आती हैं, हालांकि फैंस इस क्यूट सेलेब्रिटी की फोटोज देखने को बेताब रहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी वामिका की फोटो पोस्ट की है।

दिवाली पर वामिका ने खेल ली होली

क्योंकि विराट और अनुष्का कभी भी अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं करते हैं इसलिए इस फोटो में भी उन्होंने सिर्फ वामिका के हाथ दिखाए हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि दिवाली पर रंगोली बनाने के दौरान वामिका ने सारे कलर्स मिला दिए और रंगोली भी खराब हो गई। ऐसे में अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- दिवाली और होली एक ही दिन।

जब लीक हो गई थीं वामिका की फोटोज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की तस्वीरें अभी तक सिर्फ एक ही बार सामने आई हैं। तब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बहुत सख्त लहजे में इस बात की खिलाफत की थी। हुआ यूं था कि किसी फोटोग्राफर ने एक्ट्रेस की उनकी बेटी के साथ तस्वीरें क्लिक करके पोस्ट कर दी थीं, जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

विराट ने हैप्पी कर दी फैंस की दिवाली

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान से मैच जिताकर इस साल फैंस की दिवाली हैप्पी कर दी। जहां तक उनके परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की बात है तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस जीत से बहुत ज्यादा खुश थीं। अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर विराट कोहली की तस्वीरों वाली एक पोस्ट भी की थी जिसमें उन्होंने देश को इतनी खुशी देने के लिए विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया था।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।