InCollage 20221231 004830860

बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों भरा माहौल छाया हुआ है। दरअसल हाल ही में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों की शादी का जश्न देखने को मिला। वहीं बहुत से कपल ऐसे हैं जिनके शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं हाल ही में कपूर खानदान की बहू और सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी फैंस संग खुशखबरी साझा कर दी। आलिया ने एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। अब इन्हीं सारी खुशखबरी के बीच एक और एक्ट्रेस है जिसके मां बनने की खबर चर्चा में आ गई है। खबरों की मानें तो दंगल गर्ल ने भी मां बनने का फैसला कर लिया है और हो सकता है कि बहुत जल्द उनकी गोद में भी एक बच्चा खेलता दिखे। आपको बताते हैं क्या है खबर।

आमिर संग जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

फातिमा सना शेख बॉलीवुड की राइजिंग स्टार है। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मो में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था। वहीं अब वो दंगल फिल्म से पर्दे पर छा चुकी हैं। फातिमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में छाईं रहती हैं। गौरतलब है कि फातिमा का नाम किसी और से नहीं बल्कि फिल्म में उनके पिता का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर आमिर खान से जुड़ता है।

आमिर ने फिल्म दंगल में फातिमा के पिता का किरदार निभाया था। हालांकि असल जिंदगी में दोनों के करीब होने की खबरें आने लगी थीं। वहीं जब आमिर ने 16 साल बाद किरण राव को अचानक तलाक दिया तो हर कोई हैरान रह गया था। कई ट्रोलर्स ने इस रिश्ते के खत्म होने का जिम्मेदार फातिमा को बताया था। यहां तक कि ऐसा कहा जा रहा था कि फातिमा से शादी करने के लिए आमिर ने किरण को तलाक दिया है।

बच्चा गोद लेंगी फातिमा

वहीं अब खबर आ रही है कि फातिमा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। ऐसे में फैंस को इस बात की दिलचस्पी है कि क्या फातिमा बिना आमिर से शादी किए मां बनने वाली हैं? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है तो बता दें कि यहां फातिमा का आमिर से शादी करने से कोई संबंध नहीं है। दरअसल दंगल गर्ल एक बच्चे को गोद लेना चाहती हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तों एक्ट्रेस किसी गरीब बच्चे को गोद लेकर उसकी जिंदगी संवारना चाहती हैं। उस बच्चे को अपनाकर वो उसे एक नया जन्म देंगी ताकि उसका भविष्य सुधर सके। फातिमा का मानना है कि देश में ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें सही परवरिश और अच्छे खानपान व रहन सहन की जरूरत है। ऐसे में वो एक बच्चे को गोद लेकर पालेंगी और उसे नया जीवन देंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दंगल के अलावा वो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, लूडो, सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं। हालांकि इसमें से किसी भी फिल्म ने पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखाया। अब वो बहुत जल्द मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ की जीवनी पर बनी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में विक्की कौशल सैम का मॉनेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे।