Wednesday, 11 November 2026

‘सुधर जा वरना सुधार दूंगा’, हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी पर बोलीं उर्फी जावेद- आधी उम्र की लड़की को…

‘सुधर जा वरना सुधार दूंगा’, हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी पर बोलीं उर्फी जावेद- आधी उम्र की लड़की को…

अपने फैशन को लेकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं उर्फी जावेद को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कोई ना कोई निशाना बना रहा है। ‘अनुपमा‘ फेम एक्टर सुधांशु, कॉमेडियन सुनील पाल के बाद अब इस लिस्ट में ‘बिग बॉस 1‘3 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ का नाम जुड़ गया है। उर्फी जावेद जिस तरह के कपड़े पहनती हैं उसे लेकर सभी को परेशानी है। यही नहीं हिंदुस्तानी भाऊ ने तो उन्हें सुधारने की धमकी दी है। हालांकि उर्फी भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने रिएक्ट किया है।

हिंदुस्तानी भाऊ का नया ड्रामा

उर्फी जावेद लगभग अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह फैशन सेंस से पपराजी का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। उनके कपड़ों को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो अपलोड कर धमकी दी है कि वह जिस तरह के कपड़े पहनती हैं वह भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा, ‘उर्फी जावेद खुद को बड़ा फैशन डिजाइनर समझ रही है। बेटा आज ये जो तू बाहर कपड़े पहनकर घूम रही है फैशन के नाम पर ये हिंदुस्तान का रिवाज नहीं है, संस्कृति नहीं है। तेरी वजह से हिंदुस्तान की बहन-बेटियों को बहुत गलत मैसेज जा रहा है। तो सुधर जा वरना सुधार दूंगा।‘

धमकी देने पर भड़कीं उर्फी

उर्फी ने हिंदुस्तानी भाऊ का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। वह कहती हैं वह जिस तरह से गाली देते हैं क्या वह देश का रिवाज है। उनकी गालियों ने कितने लोगों को सुधारा है। उर्फी आगे कहती हैं कि उन्हें सुधरना नहीं बिगड़ना भी आता है। उर्फी ने लिखा, ‘अब तुम मुझे खुलेआम धमकी दे रहे हो। तुम्हें पता है कि मैं तुम्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल सकती हूं लेकिन क्या तुम पहले ही लाखों बार नहीं जा चुके हो? ये तो कितना अच्छा मैसेज है युवाओं के लिए जेल जाना, अपने से आधी उम्र की लड़कियों को खुलेआम धमकी देना।‘

हिंदुस्तानी भाऊ पर खुलासा

उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि कुछ महीने पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी कि वह किसी मामले में उनकी मदद करना चाहते हैं जिससे उन्हें थोड़ी पब्लिसिटी मिल जाए। उर्फी लिखती है कि उस वक्त तो यही कपड़े थे। तब सब ठीक था।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।