Wednesday, 11 November 2026

हरमन बावेजा और साशा रामचंद्रानी बने पेरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

हरमन बावेजा और साशा रामचंद्रानी बने पेरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

ऐक्टर हरमन बावेजा और उनकी पत्नी साशा रामचंद्रानी पेरेंट्स बन गए हैं। साशा ने आज (शुक्रवार) अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। जुलाई में खबरें थीं कि हरमन दिसंबर तक पापा बन जाएंगे। उनकी पत्नी साशा न्यूट्रिशनिस्ट हैं। दोनों की शादी 21 मार्च 2021 को हुई थी। हरमन लो प्रोफाइल रहते हैं। उनकी तरफ से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

कोलकाता में हुई थी शादी

हरमन बावेजा फिल्मी दुनिया से लंबे वक्त से गायब हैं। उन्होंने 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू किया था। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया था। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ वॉट्स योर राशि फिल्म भी कर चुके हैं। 2007 के पहले बननी शुरू हुई फिल्म इट्स माय लाइफ 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और नाना पाटेकर थे। हरमन ने बीते साल चंडीगढ़ में सादगी से सगाई करने के बाद कोलकाता में शादी की थी। इस फंक्शन में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। शादी के करीब 2 साल बाद वह पापा बने हैं।

ऋतिक रोशन से होती थी तुलना

हरमन बावेजा के लुक्स ऋतिक रोशन से मिलने की वजह से वह चर्चा में रहे हैं। वहीं उनके और प्रियंका चोपड़ा की लिंकअप की खबरें भी आ चुकी हैं। हरमन को फिल्मी करियर में कुछ सफलता नहीं मिली। उनकी वाइफ साशा इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बल्कि न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।