InCollage 20221120 201013533

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां दिलों के जुड़ने और टूटने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। एक पल किसी कपल के अलग होने की खबर आती है तो वहीं कुछ समय बाद ही दो दिलों के मिलने की कहानियां भी सामने आने लगती हैं। बॉलीवुड के बड़े परिवारों में से एक खान परिवार के बेटे और मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान की भी कहानी कुछ ऐसी है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा 17 सालों तक शादी के बंधन में बंधे हुए थे लेकिन जब अचानक दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया तो फैंस को काफी झटका लगा था।

images 72

वहीं तलाक लेने के बाद जहां मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा तो वहीं अरबाज खान का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी से जोड़ा गया। अरबाज खान को डेट करने को लेकर एंड्रिया हमेशा चर्चा में रहकी है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया है जिसे देखकर यूजर्स की सांसे थम गई हैं।

images 71

जॉर्जिया ने पोस्ट किया बोल्ड वीडियो: जॉर्जिया अपने फैंस को खूबसूरत तस्वीरों से हमेशा इंप्रेस करती हैं। कभी अपना बोल्ड अंदाज दिखाकर तो कभी शरारत भरी अदाओं से वो फैंस के दिल में हमेशा जगह बना लेती हैं। उनकी खूबसूरती देखकर यूजर्स मानते हैं कि अरबाज क्या किसी का भी दिल उन पर फिदा हो जाएगा। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर हर किसी का दिल जोर जोर से धड़क रहा है।

images 70

दरअसल जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो गुलाबी रंग की क्रॉप शर्ट पहने नजर आ रही हैं। अपने ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए उन्होंने शर्ट के बटन खोल दिए हैं और सिर्फ एक गांठ बांधी हुई है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को हलका सा कर्ल किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है और पिंक न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई है।

फैंस कर रहे जमकर कमेंटजॉर्जिया की इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप बेहद खूबसूरत हैं। एक ने लिखा- आपके आगे तो मलाइका कम लगने लगती हैं। कई यूजर्स ने जॉर्जिया की खूबसूरती देखकर जमकर हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट किए। बता दें कि कुछ समय पहले ही जॉर्जिया ने अपना जन्मदिन मनाया था जिसमें वो अरबाज खान के साथ नजर आई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई थीं। उनकी तस्वीरों पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करने को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। अरबाज और जॉर्जिया की उम्र में करीब 30 साल का अंतर है। अरबाज 50 साल के हैं तो वहीं जॉर्जिया अभी 30 साल की हैं। अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते भी देखा जाता है। अरबाज ने ही अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें कई मशहूर सितारे शामिल हुए थे। अब फैंस इस इंतजार में हैं कि ये कपल शादी की खुशखबरी कब सुनाता है।